Manipur: मणिपुर सरकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए गुरुवार, 20 अगस्त 2026 से शनिवार, 22 अगस्त 2026 तक सभी स्कूलों और विश्वविद्यालयों को बंद रखने की घोषणा की है।कानून-व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर मणिपुर सरकार ने राज्य के सभी स्कूल, कालेज और यूनिवर्सिटी तीन दिन बंद रखने का निर्देश दिया है। शिक्षण संस्थान 20 से 22 अगस्त तक बंद रहेंगे। इसमें बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन, CBSE से जुड़े स्कूल समेत दूसरे शिक्षण संस्थान भी शामिल हैं। सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त कॉलेजों के साथ यूनिवर्सिटी भी इसी आदेश के दायरे में है।
आगे की स्थिति के बाद शिक्षण संस्थानों को खोलने का होगा आदेश
दरअसल मणिपुर के कुछ हिस्सों में जनगणना से पूर्व नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स को अपडेट करने की मांग की गई थी। इसी मुद्दे पर जगह-जगह विरोध प्रदर्शन की स्थिति भी पैदा हुई। मौजूद हालातों को देखते हुए सरकार ने शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया गया है। सरकार के आदेश में इसकी वजह से राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति का हवाला दिया गया। जिसके अंतर्गत राज्य में चल रहे सरकारी, सहायता प्राप्त उच्च शिक्षण संस्थान को 3 तीनों के लिए बंद करने का फैसला लिया गया। इतना ही नहीं इन 3 दिनों के आदेश के बाद सरकार आगे की स्थिति के मद्देनजर ही स्कूलों व अन्य जरुरी स्थानों को फिर से वापस खोलने का विचार करेगी। फिलहाल सरकार अभी राज्य में हिंसा के हालातों पर नजर बनाए हुए है। इसी के हिसाब से अगला कदम उठाया जाएगा।
Written By: MADHVI TANWAR