लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में ICICI बैंक की मैनेजर दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति मानस बाजपेई बैंक पहुंचा और बातचीत के बाद पत्नी को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी पति ने भी हुसड़िया चौराहे के पास खुद को गोली मार ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

पारिवारिक विवाद से जुड़ा है पूरा मामला

राजधानी लखनऊ में आज एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। दरअसल SBI बैंक में नियुक्त मानस बाजपेई अपनी बहन शीबा बाजपेई के साथ एक किराए के मकान में रहता था। मानस के माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। मानस की पत्नी दिव्या गोमतीनगर थाना क्षेत्र में स्थित ICICI बैक में मैनेजर थी। वह आलमबाग में रहती थी। एक साल पहले ही दिव्या ने अपने पति मानस से तलाक के लिए कोर्ट में अपील दायर की थी। आज यानी की गुरुवार को मानस कार में बैठकर गोमतीनगर स्थित अपनी पत्नी के बैंक पहुंचा और फोन कर उसे बाहर बुलाया। मानस के सर पर खून सवार था। उसने दिव्या मिश्रा को बाहर आते ही 2 गोली मार दी। मानस गोली मारकर मौके से फरार हो गया और घर जाकर अपनी बहन शीबा को भी गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली। पूरा मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा था।

क्या बोले महिला के बैंक सहकर्मी

इस पूरे मामले में लोगों का कहना है कि गोली की आवास सुनकर बैंककर्मी और आस-पास के लोग वहां पहुंचे। दिव्या खून से लथपथ पड़ी हुई थी। लोगों ने यह भी बताया कि फिर मानस गोली मारकर वहां से भाग गया था।

मानस के घर के पास लोगों ने दी बताया

2 किमी दूरी पर स्थि मानस घर पहुंचा। जहां प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह पसीने से तर था। जैसे ही घर में पहुंचा उसने दरवाजा बंद कर लिया। बहन को गोली मार दी फिर घोली खुद को भी गोली मार दी।

मामले में वॉट्सऐप स्टेटस ने खोला राज

इस घटना में मानस ने सुसाइड नोट वॉट्सएप के स्टेटस पर लगाया था। इस स्टेटस में लिखा था-मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया था। अब मुझे खुद को और अपनी बहन को भी मारना पड़ा है। उसकी बहन प्रज्ञा और उनके पति भरत यादव को सब कुछ पता है।

पुलिस मौके पर पहुंची

वारदात की सूचना मिलते ही गोमतीनगर थाना क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ-साथ फोरेंसिक टीम भी मामले की जांच कर रही है। वारदात के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस लगातार जुटी है।

Written By: MADHVI TANWAR