Kangana Ranaut Baba Ramdev Controversy: बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने खिलाफ टिप्पणी करने वालों को कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वह ऐसे लोगों की सलाह नहीं लेंगी, जिन्होंने उनकी सफलता का एक प्रतिशत भी हासिल नहीं किया है। कंगना ने अभिनेता अशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम लेते हुए उन पर भी निशाना साधा।
कंगना ने कहा कि कुछ लोग लगातार उनके बारे में अपमानजनक टिप्पणियां करते हैं और मीडिया का ध्यान पाने के लिए उन्हें निशाना बनाते हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वह इस तरह की भद्दी टिप्पणियों को अब बर्दाश्त नहीं करेंगी।
‘पहले कंगना रनौत बनकर दिखाओ’
कंगना ने कहा कि जो लोग उनकी सफलता के करीब भी नहीं पहुंचे हैं, उनकी बात सुनने की उन्हें जरूरत नहीं है। उनका कहना था कि जो व्यक्ति उनसे ज्यादा सफल और सम्मानित होगा, वह उसकी सलाह जरूर लेंगी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग उनके नाम का सहारा लेकर आगे नहीं बढ़ सकते। कंगना ने अपने आलोचकों को लेकर बेहद तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि अब ‘इनफ इज इनफ’ है।
बाबा रामदेव पर भी साधा निशाना
बाबा रामदेव का जिक्र करते हुए कंगना ने कहा कि उन्होंने सारी मर्यादाएं पार कर दी हैं। कंगना के मुताबिक, महिलाओं के बारे में जिस तरह की टिप्पणियां की गईं, उससे समाज शर्मसार हुआ है। उन्होंने रामदेव को महिलाओं को लेकर अपने नजरिए पर गंभीरता से विचार करने की सलाह दी।
कैसे शुरू हुआ कंगना-रामदेव विवाद?
यह विवाद रामदेव की कंगना के ‘गटर जेनरेशन’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया के बाद शुरू हुआ। रामदेव ने कंगना की शिक्षा, बचपन, युवावस्था और पुराने कामों से जुड़े सवाल उठाए थे। इसके बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर रामदेव को जवाब देते हुए उनकी टिप्पणी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने रामदेव से कहा था कि उन्हें उनकी जवानी या निजी जिंदगी को लेकर अनुमान नहीं लगाना चाहिए और अफवाहों व गॉसिप के आधार पर किसी व्यक्ति के चरित्र पर टिप्पणी करना उचित नहीं है।
कंगना ने अपनी प्रतिक्रिया में रामदेव पर उनके कथित चिकित्सकीय दावों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की फटकार का भी जिक्र किया और कहा कि किसी के चरित्र पर टिप्पणी करने से पहले तथ्यों पर ध्यान देना चाहिए। विवाद के बीच रामदेव ने बाद में कहा था कि देश के लोग उनके योगदान और पहचान से परिचित हैं और वह कंगना की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देकर विवाद को आगे नहीं बढ़ाना चाहते।
और पढ़ें: 'CCTV में जो दिखा, बयान उससे अलग…' सुप्रीम कोर्ट में तरुण तेजपाल की सजा पर बड़ी दलील