Gold Silver Rate Today 25 August 2026: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए आज के भाव बेहद अहम हैं। घरेलू बाजार में सोने की कीमतें लगातार मजबूत बनी हुई हैं। 25 अगस्त को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव करीब ₹1,51,300 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोना ₹1,58,870 प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है। दिल्ली में आज चांदी करीब ₹2,75,000 प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई है। यानी 10 ग्राम चांदी का भाव करीब ₹2,750 है।

22 और 24 कैरेट सोने का आज का भाव

दिल्ली के रेट के मुताबिक आज:
* 24 कैरेट सोना: ₹15,887 प्रति ग्राम
* 24 कैरेट सोना: ₹1,58,870 प्रति 10 ग्राम
* 22 कैरेट सोना: ₹15,130 प्रति ग्राम
* 22 कैरेट सोना: ₹1,51,300 प्रति 10 ग्राम
* 18 कैरेट सोना: करीब ₹1,19,152 प्रति 10 ग्राम

यह भी पढ़ें: 25 अगस्त को इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन लाभ के साथ मिल सकती है खुशखबरी

22 कैरेट सोने में 91.6 फीसदी शुद्धता होती है और आमतौर पर आभूषण बनाने में इसी शुद्धता के सोने का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है।

चांदी का आज कितना भाव?
25 अगस्त को दिल्ली में चांदी का भाव करीब ₹275 प्रति ग्राम है। इस हिसाब से 10 ग्राम चांदी ₹2,750, 100 ग्राम ₹27,500 और 1 किलो चांदी ₹2,75,000 की पड़ रही है। पिछले दिन के मुकाबले चांदी के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सोने में तेजी की क्या वजह है?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों को कमजोर अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में गिरावट से सपोर्ट मिल रहा है। 24 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तीन महीने से ज्यादा के उच्च स्तर तक पहुंच गया था। निवेशकों की नजर अब अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के अगले संकेतों पर है।इसके अलावा वैश्विक स्तर पर जारी आर्थिक और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश के विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। पिछले चार कारोबारी सत्रों में घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमत करीब ₹8,200 प्रति 10 ग्राम तक बढ़ी है।

अगस्त में चांदी ने भी दिया शानदार रिटर्न
दिल्ली में चांदी की कीमतों में इस महीने अच्छी तेजी देखने को मिली है। उपलब्ध रेट के मुताबिक 1 अगस्त को चांदी करीब ₹2.35 लाख प्रति किलो थी, जबकि 25 अगस्त को यह करीब ₹2.75 लाख प्रति किलो पहुंच गई। यानी महीने की शुरुआत से कीमत में करीब ₹40,000 प्रति किलो का उछाल आया है।

यह भी पढ़ें:देशभर में बारिश का दौर जारी, 25 राज्यों में अलर्ट; कई जगह तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल

खरीदारी से पहले ये बात जरूर जानें
अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो केवल बाजार भाव देखकर खरीदारी न करें। ज्वेलरी की अंतिम कीमत में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य शुल्क जुड़ सकते हैं। अलग-अलग शहरों और ज्वेलर्स के रेट में भी अंतर हो सकता है। इसलिए खरीदारी से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर से उस समय का अंतिम भाव जरूर पूछें।