Earthquake News : भारत के हिमाचल प्रदेश से लेकर म्यांमार और अफगानिस्तान तक धरती कई बार कांपी। भूकंप के सबसे तेज झटके अफगानिस्तान में दर्ज किए गए। म्यांमार में सुबह 9:04 बजे 3.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी गहराई 134 किलोमीटर थी। अफगानिस्तान में 4.3 और 4.2 तीव्रता के दो झटके महसूस किए गए। वहीं, हिमाचल के चंबा में एक ही दिन में 2.8 और 2.5 तीव्रता के दो भूकंप दर्ज हुए। फिलहाल इन झटकों से किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है।
किसी जानमान की हानि नहीं हुई
भारत समेत अफगानिस्तान में आज धरती भूकंप के झटके से कांप गई। भारत में हिमाचल प्रदेश से लेकर अन्य देश अफगानिस्तान और म्यांमार तक तेज भूकंप ने लोगों में दहशत का माहौल बना दिया। सबसे ज्यादा तेज झटके अफगानिस्तान में आए। वहीं म्यांमार और भारत के हिमाचल में भूकंप कम दबाब वाला रहा। फिलहाल इन झटको से किसी जानमान की हानि जैसी सूचना नहीं आई है।
भारत में कहां आया भूकंप
हिमाचल के चंबा में आज लोगों ने 2 बार भूकंप के झटके महूसस किए। चंबा में शनिवार को भूकंप का पहला झटका देर रात 1 बजकर 25 मिनट पर आया। इसकी तीव्रता 2.8 थी। तो वहीं दूसरा झटका सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर आया जिसकी तीव्रता 2.5 रही।
म्यांमार में 2 बार भूकंप ने दिए झटके
म्यांमार में पहला भूकंप 12 बजे आया। इसकी तीव्रता 3.3 रही। वहीं दूसरा भूकंप सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 रही। इस दौरान भूकंप का केंद्र तकरीबन 134 किलोमीटर नीचे रहा।
अफगानिस्तान में हिली धरती
अफगानिस्तान में 4 बजकर 43 मिनट पर 4.3 के तेजी से भूकंप आया। अफगानिस्तान में दूसरा भूकंप 3 बजकर 24 मिनट पर आया इसकी तीव्रता 4.2 रही। भूकंप की गहराई 157 किलोमीटर बताई गई है। भूकंप से लोगों में दहशत का माहौल हैं। आपको बता दें कि अफगानिस्तान
भी ऐसा देश है जो दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां सबसे ज्यादा भूकंप आते हैं।