Tamilnadu: तमिलनाडु में सीएम विजय ने एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द कर दिया है। सीएम विजय प्रदर्शनकारियोंम के समर्थन में उतर गए हैं। चेन्नई में दूसरे एयपोर्ट बनने का सपना फिर से धुंधलाता जा रहा है। तमिलनाडु के CM विजय ने एक बड़ा फैसला लेकर परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया है। सीएम ने सोमवार यानी की आज विधानसभा में इसका ऐलान करा है। लेकिन सीएम के इस ऐलान के बाद टीवीके और विपक्षी डीएमके के बीच टकराव का मुद् सामने उभर गया है। सीएम विजय ने विधानसभा में अपनी बात रखतेत तहुए कहा कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा संचालित चेन्नई के मीनमबक्कम हवाई अड्डे पर सालाना 3 करोड़ (30 मिलियन) यात्रियों को संभालने की क्षमता है। सीएम के मुताबिक शहर की जरूरतों के हिसाब से औद्योगिक विकास और कार्गो परिवहन के मद्देनजर नए हवाई अड्डे की अभी कोई आवश्यक्ता नहीं है।

सीएम बोले- मैं विरोध करने वालों के साथ खड़ा हूं

दरअसल सीएम ने स्पष्ट रुप से कहा है कि नया हवाई अड्डा अगर बनाना है तो उसे ऐसी जगह पर बनाया जाए जहां कृषि भूमि और आवासीय क्षेत्रों पर कोई असर न पड़े्। सीएम ने यह भी कहा कि, 20 जनवरी 2025 को उन्होंने एकानापुरम और आस-पास के गांवों का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने परंदूर और 12 पड़ोसी गांवों के लोगों की समस्याओं को सुना। क्योंकि इस गांव के लोग प्रस्तावित हवाई अड्डे को लेकर विरोध कर रहे थे। जिसकी वजह उनकी जमीन और घर इस एयरपोर्ट की जद में आ रहे थे। सीएम ने कहा किस "मैं परंदूर और इसके आस-पास 12 गावों के लोगों द्वारा किए जा रहे विरोध का समर्थन करता हूं मैं लोगों के साथ मजबूती से खड़ा हूं.

सीएम विजय ने कहा-किसान देश की रीढ़ हैं

सीएम विजय ने किसानों के समर्थन में कहा कि वह देश की रीढ़ हैं। जो अपनी खेती करने वाली जमीन को बचाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। अक्टूबर 2024 में विक्रवांडी की एक जनसभा में भी इस परियोजना का विरोध देखने को मिला। सीएम ने कहा कि, यह प्रोजेक्ट परंदूर में नहीं बनना चाहिए। सरकार को एक बार फिर से इस पर विचार करना होगा। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए इस नए एयरपोर्ट को बनाने के लिए किसी अन्य जगह का चयन करने के लिए कहा जहां लोगों कि रोजी-रोटी का नुकसान न हो।

जनता से किए वादे को सीएम ने किया पूरा

सीएम के फैसले का विरोध करते हुए पूर्व मंत्री और DMK नेता थंगम थेन्नारासु ने कहा कि, एयरपोर्ट तमिलनाडु की आर्थिक तरक्की के लिए बेहद जरूरी है। चेन्नई एयरपोर्ट एक बेहतरीन एयरपोर्ट था। 2.30 लाख यात्रियों के साथ तीसरे नंबर पर रहने वाला चेन्नई एयरपोर्ट अब 5वें नंबर पर आ गया है। श्रीपरंबदूर में मौजूद व्यापार को ध्यान में रखते हुए तमिलनाडु में एक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने के लिए परंदूर में इसे स्थापित करने की दिशा में कदम उठाए गए। चेन्नई की तकनीकी व्यवहार्यता और भौगोलिक बनावट को ध्यान में रखते हुए परंदूर एयरपोर्ट की जगह चुनने से पहले कई जगहों को बेहतरीन तरीके से खोजा।

यह भी पढ़ें: आर्थिक दबाव डाला तो अंजाम भुगतने को तैयार रहें, ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी