India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच श्रृंखला का दूसरा मैच 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में शुरू होगा है। पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 165 रन से हराया था।

अब रविवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया मैच जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी। वहीं, श्रीलंका की नजर भी दूसरे मुकाबले को जीतकर श्रृंखला को 1-1 की बराबरी पर समाप्त करना चाहेगी। ऐसे में श्रीलंका दूसरे टेस्ट की पिच में बड़ा बदलाव कर सकती है।

दूसरे टेस्ट में बदल जाएगी पिच!

गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में स्पिनरों का बोलबाला देखने को मिला था। भारत के लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार ने मैच में 10 विकेट लिए थे, जबकि श्रीलंकाई स्पिनर्स ने भी विकेट की झड़ी लगाई थी।

पहले टेस्ट की पिच में प्राकृतिक टूट-फुट के अलावा ऐसी कोई विशेष परेशानी नहीं थी जिससे बल्लेबाजों के लिए मुश्किल पैदा हो। ऐसे में दूसरे टेस्ट से पहले श्रीलंकाई अधिकारियों का मानना है कि दूसरे टेस्ट में भी स्पिन की मददगार पिच बनाना हमारी टीम के लिए ही उलटा पड़ सकता है।

पिच को लेकर दिया बड़ा बयान

भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट से पहले श्रीलंका क्रिकेट के एक अधिकारी ने पीटीआई ने बातचीत में कहा,

‘अभी हम ये सोच रहे हैं कि गॉल जैसी संतुलित पिच को तैयार किया जाए। श्रीलंका के पास दिनेश चांदीमल, कुसाल मेंडिस और पथुम निसांका जैसे अनुभवी खिलाड़ी नहीं हैं। ऐसे में हमें अपने युवा बल्लेबाजों को भी चांस देना होगा।’

उन्होंने यह भी कहा, ‘बेशक अंत में यह इस बात पर निर्भर करेगा कि टीम की मांग क्या है, यानी एक ऐसी पिच तैयार करना, जो उन्हें जीतने और सीरीज को बराबर करने का अच्छा मौका दे।’

ये भी पढ़ें- कोलंबो टेस्ट के लिए श्रीलंका का स्क्वाड घोषित, चांदीमल-मेंडिस बाहर, इन खिलाड़ियों को मौका

कोलंबो में चलता था श्रीलंका का राज

एक समय था जब कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) को श्रीलंकाई टीम का गढ़ माना जाता था। 1999 से 2009 के बीच श्रीलंका ने यहां पर 12 मैच खेले थे, जिसमें 6 जीते हैं तो इतने ही मैच ड्रॉ रहे थे।

उस समय टीम में महेला जयवर्धने और कुमार संगाकार जैसे विश्वस्तरीय बल्लेबाज थे, जो कि स्पिन के सामने लंबी पारियां खेला करते थे। इसके बाद गेंदबाजी में मुथैया मुरलीधरन और अन्य स्पिनर विरोधी टीम के बल्लेबाजों को फिरकी के जाल में फंसा लिया करते थे। इस दिग्गजों के संन्यास के बाद श्रीलंका की टीम पूरी तरह से बिखर गई।

ये भी पढ़ें- भारत-बांग्लादेश सीरीज को लेकर आया बड़ा अपडेट, बोर्ड अध्यक्ष ने दी बड़ी जानकारी