SBI Cash Withdrawal Rule: अगर आपका खाता भी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में है तो ये खबर आपके लिए हैं। दरसअल 1 सितम्बर 2026 से SBI ने अपने ग्राहकों के लिए नया नियम लागू किया है। जिसके तहत SBI User को हर महीने केवल 4 transaction ही मुफत मिलेंगी। हालांकि 4 से ज्यादा बार पैसे निकालने पर ₹15+GST प्रति ट्रांजैक्शन का शुल्क लगाया जाएगा।

1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम
अगर आपका खाता भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI में है तो यह खबर आपके काम की है। नया नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगा। SBI की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक BSBD खाताधारकों को एक महीने में 4 बार कैश निकालने की सुविधा मुफ्त मिलेगी। इसके बाद की हर कैश निकासी पर चार्ज देना होगा।

4 निकासी मुफ्त 5 वें और 6 वें निकासी पर लगेगा ₹15+GST
बता दें कि वहीं SBI खाता धारकों के लिए मुश्किलें बढ़ गई है। बैंक ने Basic Savings Bank Deposit (BSBD) Account से कैश निकालने को लेकर सर्विस चार्ज में बदलाव किया है। यानी अगर किसी ग्राहक ने एक महीने में 6 बार कैश निकाला, तो पहली 4 निकासी मुफ्त रहेंगी और 5वीं तथा 6वीं निकासी पर ₹15+GST प्रति ट्रांजैक्शन का शुल्क लगेगा। यह नियम SBI बैंक के सभी ब्रांचो पर मान्य होगा।

यह भी पढ़ें:चीनी के बढ़ते दामों के बीच पाकिस्तान ने तलाशा मौका , 12 लाख टन सरप्लस चीनी सप्लाई करने की कही बात

किन ग्राहकों पर लागू होगा नया नियम
यह बदलाव खास तौर पर Basic Savings Deposit Account (BSBD), Branch Channel, Product Code 1011-1701 के लिए है। इसलिए इसे SBI के हर सामान्य सेविंग अकाउंट पर लागू होने वाला नियम समझना सही नहीं होगा। BSBD अकाउंट बेसिक बैंकिंग जरूरतों के लिए बनाया गया खाता है और इसमें सामान्य सेविंग अकाउंट की तुलना में कुछ अलग नियम और सुविधाएं होती हैं।

बेसिक सेविंग्स अकाउंट (BSBD) क्या है?
बेस‍िक बचत खाते मुख्य रूप से समाज के गरीब वर्गों के लिए हैं। ताकि उन्हें बिना किसी शुल्क या फीस के बोझ के बचत शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। इस खाते में न्यूनतम राशि बनाए रखने की आवश्यकता नहीं है।

हालांकि, इसमें चेक बुक की सुविधा उपलब्ध नहीं है. निकासी केवल शाखाओं में निकासी फॉर्म का उपयोग करके या एटीएम के माध्यम से की जा सकती है. खाताधारक को एक बेसिक रुपे एटीएम-कम-डेबिट कार्ड जारी किया जाता हैं।

पहले क्‍या था नियम? 
एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक, पहले भी महीने में 4 निकासी मुफ्त थी, लेकिन इसमें SBI ATM, दूसरे बैंक का ATM, ब्रांच से निकासी, माइक ATM आदि शामिल किए गए थे। सिर्फ डिजिटल ट्रांजेक्‍शन जैसे UPI, NEFT, RTGS, IMPS जैसे माध्‍यमों को छोड़ा गया था। हालांकि नए नियमो के तहत अब सिर्फ ब्रांच चैनल से निकासी के लिए महीने के पहले 4 ट्रांजेक्‍शन को फ्री किया गया है।

क्‍या एटीएम से निकासी पर लगेगा चार्ज? 
हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि अगर आप इस अकाउंट के तहत ATM से पैसे निकालते हैं तो आपको पहले ही ट्रांजेक्‍शन से चार्ज देना पड़ेगा। बस नए नियम में  SBI ATM, दूसरे बैंक का ATM, ब्रांच से निकासी, माइक्रो ATM आदि को नए नियम में नहीं जोड़ा गया है। इस पर पुराना नियम काम करेंगे। 

SBI ग्राहकों को क्या करना चाहिए?
अगर आपके पास SBI का BSBD खाता है और आप महीने में कई बार कैश निकालते हैं, तो 1 अक्टूबर के बाद अपनी निकासी की संख्या पर ध्यान देना जरूरी होगा। चार मुफ्त निकासी के बाद अतिरिक्त कैश ट्रांजैक्शन करने पर खाते से निर्धारित शुल्क काटा जा सकता है।

ध्यान दें: यह नियम SBI के सभी सेविंग अकाउंट पर लागू होने की बात नहीं कही गई है। इसलिए अपने खाते का प्रकार जरूर जांच लें।