RBI Digital Payment Rule: ऑनलाइन धोखाधड़ी को लेकर RBI ने सख्त कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार RBI ने डिजिटल भुगतान को सुरक्षित बनाने के लिए 10,000 हजार से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर नया सुरक्षा नियम का प्रस्ताव रखा है। यह प्रस्ताव खासतौर पर Authorised Push Payments (APP) से जुड़े बढ़ते फ्रॉड को रोकने के लिए लाया गया है। ताकि आम यूजर्स की सुरक्षा को मजबूत किया जा सके।

10,000 से ज्यादा की ट्रांजैक्शन लगेगा 1 घंटे का समय

नए नियम के अनुसार अगर कोई ग्राहक 10,000 से ज्यादा की रकम किसी नए व्यक्ति या अकाउंट में ट्रांसफर करता है तो उस पर 1 घंटे का समय लगाया जाएगा। इसका मतलब पैसा तुरंत ट्रांसफर नहीं होगा, बल्कि एक घंटे तक रुका रहेगा। और इस दौरान ग्राहक को ट्रांजैक्शन को कैंसल करने का पूरा ऑप्शन मिलेगा, जिससे गलत जगह पैसे को जाने से रोक सकता है।

मर्चेंट पेमेंट पर नहीं लागू, व्हाइटलिस्ट से मिलेगी राहत!

हालांकि यह नियम मर्चेंट पेमेंट, ई-मैंडेट और चेक से होने वाले भुगतानों पर लागू नहीं होगा। बल्कि ग्राहकों की सुविधा के लिए 'व्हाइटलिस्टिंग' का ऑप्शन भी दिया जाएगा। जिससे वह भरोसेमंद लोगों या खातों को पहले से मंजूरी देकर इस देरी से बच सकते हैं। आपको बता दें, ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए RBI यह जरूरी कदम उठा रही है।

 Writen By: Geeta Sharma