Apple ने 2025 में अपनी लोकप्रिय iPhone SE सीरीज को बंद कर दिया था और इसकी जगह iPhone 16e को बाजार में उतारा। यह मॉडल कंपनी का नया किफायती iPhone बना, जिसकी कीमत iPhone 16 के मुकाबले कम रखी गई थी। अब Apple ने इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए iPhone 17e पेश किया है। इस नए मॉडल में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो iPhone 17 से मेल खाते हैं, लेकिन इसकी कीमत फ्लैगशिप मॉडल से कम रखी गई है।
कम कीमत पर कैसे बेच पाता है Apple
सवाल यह उठता है कि जब E सीरीज के फोन में लेटेस्ट प्रोसेसर और कई आधुनिक फीचर्स मिलते हैं, तो फिर Apple इन्हें कम कीमत पर कैसे बेच पाता है?
Samsung की रणनीति से मिलती-जुलती है Apple की सोच
Apple की E सीरीज की रणनीति कुछ हद तक Samsung के FE मॉडल्स जैसी नजर आती है। Samsung लंबे समय से अपनी Galaxy S सीरीज के साथ FE वेरिएंट लॉन्च करती रही है। ये मॉडल मुख्य फ्लैगशिप फोन से कुछ मामलों में अलग होते हैं, लेकिन इनमें नई सीरीज का अनुभव कम कीमत में उपलब्ध कराया जाता है।
इसलिए Apple बेचता है FE मॉडल
FE मॉडल उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं, जो प्रीमियम फोन का अनुभव तो चाहते हैं, लेकिन महंगे फ्लैगशिप मॉडल पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते। अब Apple भी इसी तरह की रणनीति अपना रहा है। कंपनी नए iPhone मॉडल के कुछ महंगे फीचर्स को सीमित करके एक ऐसा विकल्प तैयार कर रही है, जो ज्यादा लोगों की पहुंच में हो।
किन यूजर्स के लिए बनाए जाते हैं E सीरीज
iPhone 17e इसका अच्छा उदाहरण है। यह परफॉर्मेंस के मामले में iPhone 17 के काफी करीब है और इसमें कई नए फीचर्स भी मिलते हैं, लेकिन कैमरा सिस्टम, डिजाइन और कुछ प्रीमियम सुविधाओं में अंतर रखा गया है। Apple ने E सीरीज को उन लोगों के लिए तैयार किया है, जो iPhone इस्तेमाल करना चाहते हैं लेकिन सबसे महंगे मॉडल खरीदना जरूरी नहीं समझते। ऐसे यूजर्स के लिए यह एक आसान एंट्री पॉइंट बन जाता है।
फ्लैगशिप फीचर्स के साथ किफायती iPhone अनुभव
इन फोन्स के जरिए ग्राहक Apple के इकोसिस्टम, लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और नए iPhone अनुभव का आनंद ले सकते हैं, जबकि उन्हें फ्लैगशिप मॉडल जितनी कीमत नहीं चुकानी पड़ती। यही वजह है कि Apple कुछ चुनिंदा फीचर्स में बदलाव करके E सीरीज को ज्यादा किफायती बनाता है और नए ग्राहकों तक अपनी पहुंच बढ़ाता है।
Written By Toshi Shah