अगर आपके पास पुराना आईफोन (iPhone) है तो व्हाट्सऐप (WhatsApp) को लेकर आने वाला बदलाव आपके लिए अहम हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Meta ने संकेत दिया है कि 30 नवंबर के बाद iPhone पर WhatsApp चलाने के लिए कम से कम नया iOS वर्जन जरूरी होगा। पुराने iOS वर्जन पर ऐप का सपोर्ट बंद किया जा सकता है।
किन iPhone मॉडल्स पर असर पड़ेगा?
WhatsApp फिलहाल iOS 15.1 और उससे ऊपर के वर्जन को सपोर्ट करता है, लेकिन नए बदलाव के बाद iOS 15.5 या उससे ऊपर की जरूरत पड़ सकती है। इसका असर खास तौर पर इन पुराने मॉडलों पर पड़ेगा
* iPhone 6s
* iPhone 6s Plus
* iPhone SE (1st Gen)
* iPhone 7
* iPhone 7 Plus
अगर इन डिवाइस में पुराना iOS चल रहा है, तो यूजर्स को इसे अपडेट करना होगा (जहां तक डिवाइस सपोर्ट करता है), जैसे iOS 15.8.x तक।
iPhone अपडेट कैसे करें?
iPhone अपडेट करना आसान है:
* Settings खोलें
* General पर जाएं
* Software Update चुनें
अगर अपडेट उपलब्ध है तो Download and Install पर टैप करें। बता दें कि फोन अक्सर खुद भी अपडेट का नोटिफिकेशन भेज देता है।
क्या WhatsApp पूरी तरह बंद हो रहा है?
नहीं, WhatsApp किसी iPhone के लिए पूरी तरह बंद नहीं हो रहा है। सिर्फ पुराने iOS वर्जन का सपोर्ट हटाया जा रहा है। यानी अगर आपका फोन अपडेट हो सकता है, तो आप WhatsApp इस्तेमाल जारी रख सकते हैं। बता दें कि सुरक्षा और नए फीचर्स के लिए समय-समय पर ऐप और सिस्टम अपडेट करना जरूरी माना जाता है।
Written By Toshi Shah