वीकेंड के लिए ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म्स पर इस शुक्रवार को कई नई फ़िल्में और सीरीज़ रिलीज़ हुई हैं, जो मनोरंजन के हर स्वाद को पूरा करती हैं। ये सभी रिलीज़ ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म्स जैसे नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, सोनी लिव और जी5 पर 3 अप्रैल से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हैं। इस वीकेंड आपके पास कॉमेडी, ड्रामा, एक्शन और फैमिली एंटरटेनमेंट का एक शानदार मिश्रण देखने का मौका है।

मामला लीगल है 2

सबसे पहले है मामला लीगल है 2 जो पटपड़गंज डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के पागलपन को वापस लाती है। इस सीज़न में रवि किशन का किरदार वीडी त्यागी अपने 'जुगाड़ू' तरीकों को छोड़कर जज बनने की कोशिश करता है, जबकि बाकी लीगल टीम असल जिंदगी के अजीब और मज़ेदार मामलों से निपटती है।

मामला लीगल है 2' का मजेदार ट्रेलर रिलीज, जज बनने चले रवि किशन संग हो गया  खेला, निरहुआ ने लगाया तड़का - maamla legal hai season 2 trailer out ravi  kishan nirahuaचैंपियंस

‘सितारे ज़मीन पर’ 2018 की स्पेनिश फ़िल्म 'चैंपियंस' का बॉलीवुड रीमेक है। इसमें आमिर खान गुलशन के रूप में हैं, एक घमंडी बास्केटबॉल कोच जो शराब पीकर ड्राइव करने पर सज़ा पाता है और उसे एक टीम ट्रेन करनी पड़ती है जिसमें सभी खिलाड़ी दिव्यांग हैं।

फिल्मों से ब्रेक ले रहे हैं Aamir Khan, चैंपियंस में नहीं होंगे हीरो,  ढूंढेंगे दूसरा एक्टर - Aamir Khan not acting in Champions will turn  producer says approaching other actors tmovp - AajTak

भाभीजी घर पर हैं फान ऑन द रन 

टीवी शो 'भाभीजी घर पर हैं' से प्रेरित भाभीजी घर पर हैं फान ऑन द रन’ एक रोड ट्रिप कॉमेडी है। तिवारी और विभूति अपनी पत्नियों के साथ उत्तराखंड जाते हैं, लेकिन उनके रास्ते में दो सनकी गैंगस्टर भाई आते हैं, जिससे उनकी छुट्टियां पूरी तरह मज़ेदार अफ़रा-तफ़री में बदल जाती हैं।

Bhabiji Ghar Par Hain Movie hit theatres on 6 February 2026 tmovg - AajTak

मां का सम

मां का सम एक फ़ैमिली ड्रामा है, जिसमें 19 वर्षीय मैथ जीनियस अगस्त्य अपनी सिंगल मां के लिए परफेक्ट मैच खोजने के लिए गणितीय फ़ॉर्मूले का इस्तेमाल करता है। मोना सिंह और मिहिर आहूजा प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Maa Ka Sum OTT: 240 देशों में रिलीज होगी मोना सिंह की फैमिली ड्रामा सीरीज,  इस प्लेटफॉर्म पर होगा प्रीमियर - maa ka sum ott release mona singh upcoming  web series when

ब्लडहाउंड्स 2

कोरियन एक्शन में ब्लडहाउंड्स 2 दर्शकों को फिर से रोमांचित करता है। वू डू-ह्वान और ली सांग-यी का किरदार कर्ज़ से मुक्त होकर शांति से जीवन जीते हैं, लेकिन कहानी में नया विलेन बेक-जियोंग सामने आता है।

हिट कोरियाई बॉक्सिंग ड्रामा 'ब्लडहाउंड्स' का दूसरा सीज़न आ गया है -  नेटफ्लिक्स के बारे में

गैंग्स ऑफ़ गैलिसिया सीज़न 2

अंत में गैंग्स ऑफ़ गैलिसिया सीज़न 2 सात एपिसोड में ड्रग्स के व्यापार में फंसे एना और डैनियल की कहानी को आगे बढ़ाता है।

नेटफ्लिक्स पर 'गैंग्स ऑफ गैलिसिया' का दूसरा सीज़न शुरू हो गया है।

 Written By Toshi Shah