देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea ने ग्राहकों के लिए एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। बता दें, यह प्लान नए ग्राहकों को आकर्षित करने और पुराने ग्राहकों को बनाए रखने के लिए लाया गया है। नए प्लान की कीमत 2475 रुपए है, यह प्लान उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगी, जो ज्यादा डेटा का इस्तेमाल करते है।

Vi ने लॉन्च किया नया प्रीपेड प्लान

Vodafone Idea (Vi) ने अपने ग्राहकों के लिए ₹2475 का नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। यह प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है, जिन्हें लंबी वैलिडिटी के साथ ज्यादा डेटा की जरूरत होती है। कंपनी का कहना है कि यह प्लान प्रति यूजर औसत रेवेन्यू (ARPU) बढ़ाने की रणनीति का भी हिस्सा है।

180 दिनों की प्लान वैलिडिटी है

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी180 दिनों की वैलिडिटी है। यानी एक बार रिचार्ज कराने के बाद करीब छह महीने तक दोबारा रिचार्ज की चिंता नहीं रहेगी। यदि रोजाना के खर्च की बात करें तो यह प्लान लगभग 13.75 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से पड़ता है।

प्लान में अनलिमिटेड डेटा का दावा

डेटा बेनिफिट की बात करें तो कंपनी इस प्लान में अनलिमिटेड डेटा देने का दावा करती है। हालांकि, इस पर कमर्शियल यूसेज पॉलिसी (FUP) लागू होगी। यूजर्स को हर 28 दिनों में 300GB डेटा तक हाई-स्पीड इंटरनेट मिलेगा। तय सीमा पूरी होने के बाद डेटा स्पीड कंपनी की नीति के अनुसार सीमित हो सकती है।

अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा

डेटा के अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिलती है। यह प्लान 4G और 5G दोनों नेटवर्क को सपोर्ट करता है। जहां-जहां Vi की 5G सेवा उपलब्ध है, वहां ग्राहक हाई-स्पीड 5G इंटरनेट का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, फिलहाल Vi का 5G नेटवर्क अपने प्रमुख प्रतिस्पर्धियों की तुलना में सीमित है, लेकिन कंपनी लगातार अपने 5G कवरेज का विस्तार कर रही है।

पूरे भारत में Vi ने इस प्लान को उपलब्ध कराया है

रिपोर्ट्स के अनुसार, Vi ने इस प्लान को पूरे भारत में उपलब्ध करा दिया है। यह प्लान कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Vi ऐप पर भी लिस्ट हो चुका है। ऐसे में इच्छुक ग्राहक ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आसानी से इस प्लान का रिचार्ज करा सकते हैं। लंबी वैलिडिटी, पर्याप्त डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ यह प्लान हैवी इंटरनेट यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

Written By: Geeta Sharma