Lucknow: उत्तर प्रदेश पुलिस इस समय लगातार तेजी से कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI पर पैनी नजर बनाए हुए है। इसी कड़ी में ADG अमिताभ यश ने पाकिस्तान में मौजूद गैंगस्टर शहज़ाद भट्टी के कथित राष्ट्र-विरोधी नेटवर्क के ख़िलाफ़ कार्रवाई को लेकर खुलासा किया। एडीजी ने एक बड़े आपरेशन के अंतर्गत की गई इस कार्रवाई के लेकर बताया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क द्वारा सोशल मीडिया के ज़रिए भारतीय युवाओं को जोड़ने का काम कर रहा है। इस नेटवर्क के मुख्य सदस्यों में हम मेमन, हम्माद बरकाती, जावेद पाकिस्तानी, राजा भाई पाकिस्तानी, अजमल गुज्जर, राशिद भट्टी, राणा हान, मेजर इक़बाल, मेजर हामिद और मेजर अनवर आदि नाम शामिल हैं।
लखनऊ (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश पुलिस कानून-व्यवस्था,ADG अमिताभ यश ने पाकिस्तान में मौजूद गैंगस्टर शहज़ाद भट्टी के कथित राष्ट्र-विरोधी नेटवर्क के ख़िलाफ़ कार्रवाई पर कहा,"पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क द्वारा सोशल मीडिया के… pic.twitter.com/eWO10xZ1EJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 20, 2026
नोजवानों का किया जा रहा था ब्रेनवॉश
शहजाद भट्टी द्वारा स्वयं वह अपने नेटवर्क में सक्रिया सदस्यों के माध्यम से धन और काम का लालच देकर कट्टर बनाया जा रहा है। उन्हें पूर्व-मुस्लिम, धार्मिक नेताओं, राजनेताओं और पुलिस अधिकारियों को धमकाने और उनकी हत्या करने के लिए उकसाते हैं। साथ ही, वे पुलिस स्टेशनों और अन्य संवेदनशील जगहों पर बम, ग्रेनेड और पेट्रोल बम से हमले करने के लिए भी प्रेरित करते हैं। इस नेटवर्क में सक्रिय सदस्यों द्वारा भ्रमित नोजवानों का ब्रेनवॉश करने के लिए आगजनी, धमकी, जिहादी पोस्टर लगाने और पेट्रोल बम फेंकने जैसी छोटी आतंकवादी गतिविधियां करवाते हैं, ताकि बाद में बड़ी आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दिया जा सके।
ATS और STF ने 12 मामले दर्ज कर 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया
उत्तर प्रदेश पुलिस एवं इसकी विशेष यूनिट ATS और STF द्वारा केंद्रीय एजेंसियों से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर इस नेटवर्क के खिलाफ़ प्रभावी कार्रवाई कर रही है। अब तक कुल 12 मामले दर्ज किए गए हैं और 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों के पास से पिस्तौल, जिंदा कारतूस, चाकू, ज्वलनशील तरल पदार्थ और आपत्तिजनक पोस्टर बरामद किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: पूर्व PM इमरान खान फिर सलाखों के पीछे... कोर्ट के फैसले के बाद अस्पताल से जेल वापसी