IPS Transfer List UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस बदलाव में तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है, जबकि अशोक मुथा को महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवाएं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार का कहना है कि यह फेरबदल पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया गया है। सभी अधिकारियों को जल्द नई तैनाती का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख तबादले
तरुण गाबा – पुलिस आयुक्त, लखनऊ
अशोक मुथा – महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवाएं
मधुर अशोक जैन – पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवाएं
अमरेन्द्र कुमार सेंगर – पुलिस आयुक्त, लखनऊ से पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय
राम कुमार – एडीजी, लखनऊ रेंज से एडीजी, गोरखपुर जोन
नवीन अरोरा – तकनीकी सेवाओं से एडीजी, वाराणसी जोन
पीयूष मोर्डिया – एडीजी, वाराणसी जोन से पुलिस आयुक्त, प्रयागराज
संजय गुप्ता – पुलिस मुख्यालय से एडीजी, कानून-व्यवस्था
धर्मेंद्र सिंह – पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज रेंज

इसके अलावा मोहित गुप्ता, विनीत कुमार सिंह, राजेंद्र कुमार, आनंद प्रकाश तिवारी, अरुण कुमार सिंह और आनंद कुमार समेत अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
राज्य सरकार के अनुसार, इस व्यापक फेरबदल का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना, पुलिस प्रशासन की कार्यकुशलता बढ़ाना तथा विभिन्न इकाइयों में बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना है। 

और पढे़ं: 

ओवैसी से दूरी, PDA पर पूरा भरोसा! 2027 के रण में सपा का नया सियासी दांव

UP Election: बीजेपी का 'मास्टर प्लान'! विधायकों के परफॉर्मेंस सर्वे से तय होंगे टिकट, पूछे जाएंगे ये 8 तीखे सवाल

Written by Shailesh Yadav