Rahul Gandhi on PM Modi: संसद के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण बिल पर हुई बहस के बीच विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया। लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें 'जादूगर' कहा, जिस पर सत्ता पक्ष ने कड़ा विरोध जताया।
राहुल गांधी के जादूगर वाले बयान पर मचा बवाल
राहुल गांधी ने अपने संबोधन के दौरान कहा, सर सच्चाई ये है कि जादूगर अब पकड़ा गया है। बालाकोट का जादूगर, नोटबंदी का जादूगर, ऑपरेशन सिंदूर का जादूगर अचानक से पकड़ा गया। जिसके बाद सत्ता पक्ष ने उनके बयानों का कड़ा विरोध किया
#WATCH | लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2026
उन्होंने कहा, "हर कोई जानता है कि जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी है।" pic.twitter.com/LErr0RTj3A
राहुल ने PM की कार्यशैली पर उठाए सवाल
अपने संबोधन में राहुल गांधी ने बालाकोट, नोटबंदी और अन्य फैसलों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री की कार्यशैली पर सवाल उठाया और पीएम मोदी को जादूगर कह डाला। उनके 'जादूगर' वाले बयान को लेकर सदन में शोर-शराबा बढ़ गया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के लिए इस तरह की भाषा का प्रयोग अनुचित है और यह संसदीय मर्यादा के खिलाफ है।
ओम बिरला ने राहुल गांधी को दी चेतावनी
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए राहुल गांधी को सावधान किया और कहा कि सदन में भाषा संयमित और गरिमापूर्ण होनी चाहिए। उन्होंने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे विषय की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए चर्चा करें।
सदन में हुई सरकार की नीतियों की आलोचना
यह सत्र महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा के लिए बुलाया गया था, जिससे देशभर में बड़ी उम्मीदें जुड़ी थीं। हालांकि, राहुल गांधी के भाषण में बिल के प्रावधानों की चर्चा कम और सरकार की नीतियों की आलोचना अधिक देखने को मिली। उन्होंने दावा किया कि यह बिल राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित करने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है।
Written By: Geeta Sharma