स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar Farooqui) के घर खुशियों ने दस्तक दी है। बता दें कि कॉमेडियन पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी महजबीन कोटवाला ने एक नन्ही बेटी को जन्म दिया है। इस खास मौके की जानकारी मुनव्वर ने खुद इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए दी, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

मुनव्वर शेयर की फोटो

मुनव्वर ने अस्पताल से कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक फोटो में महजबीन अपनी नवजात बच्ची को गोद में लिए नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में मुनव्वर अपनी पत्नी का हाथ थामे हुए दिखते हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “घर में बरकत आई… अल्हम्दुलिल्लाह, दुआओं में याद रखें।” उनकी इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज ने भी शुभकामनाएँ दीं। अभिनेता वरुण धवन ने कमेंट करते हुए लिखा, “बधाई हो भाई।”

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

A post shared by Munawar Faruqui (@munawar.faruqui)

कॉमेडियन की दूसरी शादी से हुई बेटी

निजी जीवन की बात करें तो मुनव्वर की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी से उनका एक बेटा है, जिसका नाम मिकेल है। महजबीन की भी पहले से एक बेटी है, और अब इस नन्ही परी के आने के बाद परिवार में खुशियों की संख्या और बढ़ गई है। वर्क फ्रंट पर मुनव्वर हाल ही में रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आए थे, जहां उन्होंने सोनाली बेंद्रे के साथ होस्ट की भूमिका निभाई थी।

 

 Written By Toshi Shah