England Team: इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय पाकिस्तान के साथ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है, जिसका पहला टेस्ट मैच लीड्स में खेला जा रहा है और इस टेस्ट में इंग्लिश टीम ने अच्छी पकड़ बना ली है।
इंग्लैंड टीम के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि वो आसानी से मैच जीत जाएगी। हालांकि इसी बीच टीम के एक स्टार खिलाड़ी के चोटिल होने की खबर सामने आई है, जिसने फैंस और मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी है।
स्टार ऑल राउंडर हुआ इंजर्ड
बता दें कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑल राउंडर सैम करन टेस्ट में बेन स्टोक्स की जगह लेने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन वो चोटिल हो गए हैं, जिससे उनकी और टीम की परेशानी बढ़ गई है। करन को ग्रोइन इंजरी हुई है, जिसके चलते वो अगले कुछ महीनों तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। उन्हें द हंड्रेड टूर्नामेंट में MI लंदन की ओर से खेलते हुए ग्रोइन में चोट लगी थी, जिसकी सर्जरी शुक्रवार को होने वाली है।
साल 2021 के बाद करने वाले थे वापसी
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑल राउंडर सैम करन साल 2021 में आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट में नजर आए थे। वो लास्ट टाइम लीड्स में भारत के खिलाफ (25 - 28) अगस्त, 2021 में खेलते नजर आए थे। बोर्ड उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में वापसी का मौका देने की तैयारी में थी। लेकिन अब उनकी इंजरी ने उनका यह सपना तोड़ दिया है।
ECB के सेलेक्टर मार्कस नॉर्थ ने बताया कि वर्कलोड के कारण हेडिंग्ले और लॉर्ड्स में लगातार होने वाले पहले दो टेस्ट मैचों के लिए करन को नहीं चुना गया। लेकिन उन्हें 9 सितंबर से एजबेस्टन में शुरू होने वाले सीरीज डिसाइडर मैच के लिए स्क्वाड में शामिल किए जाने की योजना बनाई जा रही थी।
कुछ ऐसे हैं स्टार ऑल राउंडर के आंकड़े
28 वर्षीय ऑल राउंडर सैम करन ने 148 मैचों की 122 पारियों में 2227 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने नाबाद 95 के बेस्ट स्कोर के साथ 7 अर्धशतक जड़े हैं। उनका औसत 22.72 और स्ट्राइक रेट 85.58 का रहा है। इस बीच 161 पारियों में उन्होंने 163 विकेट भी लिए हैं। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 10 रन देकर 5 विकेट रहा है। सिर्फ टेस्ट की बात करें तो करन ने इस बीच 24 टेस्ट में 815 रन बनाने के साथ 47 विकेट लिए हैं।
यह भी पढ़ें: रोहित-विराट के साथ वैभव को भी मौका, 2027 वर्ल्ड कप के लिए आई टीम इंडिया की स्क्वाड
Written By: Anil Kumar