क्या विराट कोहली 18 साल के सूखे को खत्म कर पाएंगे? या पंजाब इतिहास रचकर पहली बार चैंपियन बनेगा?

IPL 2025 का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। इस बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) आमने-सामने हैं, लेकिन...

03 June 2025

और पढ़े

  1. T20 World Cup 2026: रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार को डांटा, कहा- पागल है क्या....; वीडियो वायरल
  2. T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज... पहले मैच में ही टीम इंडिया को बड़ा झटका, अमेरिका से भिड़ेगा भारत
  3. IND U19 vs ENG U19: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी, भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 विश्व कप
  4. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में बनाई जगह, इंग्लैंड के साथ होगी खिताबी जंग
  5. Women's Premier League के फाइनल में भिड़ेंगी ये टीम, जानिए कब और कहां देख सकते हैं मैच
  6. मैरी कॉम ने अपने विवादित बयान पर मांगी माफी, बताया भावनाओं में आकर दिया बयान
  7. भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज होगा टी20 का आखिरी मुकाबला, ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे मैच; जानें पूरी अपडेट
  8. क्रिकेट के सुपरस्टार रोहित शर्मा: तीन दोहरे शतक, 13,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले खिलाड़ी, नवाजे जाएंगे पद्मक्षी सम्मान से
  9. टी20 वर्ल्ड कप 2026: ICC ने लिया सख्त फैसला, बांग्लादेश को दिखाया बाहर रास्ता, स्कॉटलैंड को मिली जगह
  10. भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे T20I में नहीं खेलेंगे बुमराह और अक्षर पटेल, हर्षित राणा और कुलदीप यादव की एंट्री
  11. ICC ODI Ranking: विराट कोहली से छिना नंबर-1 का ताज, डेरिल मिचेल बने दुनिया के टॉप बल्लेबाज़
  12. साइना नेहवाल ने बैडमिंटन से सन्यास लेने का किया ऐलान, घुटने की घातक चोट बनी वजह
  13. India को मिली हार, न्यूजीलैंड ने 41 रन से जीता तीसरा मैच; Kohli की शतक नहीं आई काम!
  14. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे, इंदौर में होगा फैसला
  15. आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026: भारत और बांग्लादेश का मैच टॉस में बिना हाथ मिलाए हुआ शुरू

IPL 2025 का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। इस बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) आमने-सामने हैं, लेकिन चर्चा सिर्फ कप्तानों की नहीं, बल्कि उस खिलाड़ी की है जिसने इस टूर्नामेंट को अपनी पहचान से ऊंचाई दी है — विराट कोहली

कोहली पर सबकी नजरें क्यों?

भले ही इस सीजन में आरसीबी की कप्तानी रजत पाटीदार के हाथों में रही हो, लेकिन टीम के असली चेहरे, मार्गदर्शक और सबसे बड़े उम्मीद विराट कोहली ही हैं। 2008 से टीम के साथ जुड़े कोहली अब तक आरसीबी को एक भी ट्रॉफी नहीं दिला पाए हैं। 18 साल का ये इंतज़ार अब क्रिकेट फैंस के लिए एक इमोशनल सफर बन चुका है।

पंजाब के लिए श्रेयस अय्यर की कप्तानी

वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर के पास है। टीम ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है और पहली बार फाइनल में जीत की सबसे प्रबल दावेदार बनकर उतरी है। टीम के पास आक्रामक बल्लेबाज़, प्रभावशाली गेंदबाज़ और संतुलित संयोजन है।

बारिश भी बन सकती है विलेन

मैच से पहले मौसम को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। अगर बारिश के कारण फाइनल रद्द होता है, तो लीग टेबल में ऊपर रहने के कारण पंजाब को विजेता घोषित किया जा सकता है। ऐसे में आरसीबी एक बार फिर ट्रॉफी से वंचित रह सकती है।

फैंस की उम्मीदें – ‘अबकी बार कोहली का वार

आरसीबी समर्थकों को और कोहली के फैन्स को उम्मीद है कि इस बार कोहली का बल्ला बोलेगा, और वो ट्रॉफी अपने नाम करेंगे। यह न सिर्फ आरसीबी के लिए, बल्कि भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए भी एक ऐतिहासिक पल हो सकता है।

Published By-Anjali Mishra

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in