एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है उन्होंने बॉयफ्रेंड और डायरेक्टर राज निदिमोरू से दूसरी शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने अपनी इंटीमेट वेडिंग की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। लाल साड़ी में दुल्हन बनी सामंथा को फैंस और सेलेब्स की ओर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा—“1.12.2025”।
सामांथा-राज दोनों की ये दूसरी शादी
बता दें सामंथा और राज दोनों की ही ये दूसरी शादी है। एक्ट्रेस सामंथा ने पहली शादी नागा चैतन्य से की थी लेकिन साल दोनों का रिश्ता चल नहीं पाया और साल 2021 में सामंथा-नागा का तलाक हो गया। वहीं राज का निदिमोरू की पहली शादी मनोरंजन जगत की जानी मानी नाम श्यामाली डे से हुई थी लेकिन कुछ आपसी अलगाव के चलते दोनों का रिश्ता साल 2022 में टूट गया और दोनों अलग हो गए।
एंगेजमेंट रिंग के साथ कपल की कैमिस्ट्री पर फैंस फिदा
एक तस्वीर में कपल एक-दूसरे को एंगेजमेंट रिंग पहनाते नजर आया। फैंस इन तस्वीरों पर दिल हार बैठे हैं। सामंथा सोलह श्रृंगार में नजर आईं—लाल साड़ी, चोकर नेकलेस, मैचिंग बैंगल्स, झुमके और गजरा लगाए बाल, वहीं राज व्हाइट कुर्ता-पायजामा और ब्राउन नेहरू जैकेट में दिखे।
सामंथा-राज की लव स्टोरी की शुरूआत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामंथा-राज की लव स्टोरी की शुरूआत साल 2021 में रिलीज हुई सीरीज फैमिली मैन 2 की मेकिंग के दौरान हुई थी। यहीं से दोनों की कहानी शुरू हुई और आज दोनों विवाह के बंधन में बंध चुके हैं।
फैंस बोले—खुश रहो सामंथा
कपल की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर छाई हुई है। तलाक और मुश्किल दौर के बाद सामंथा को खुश देख फैंस भावुक हो रहे हैं। सामंथा ने पहली शादी बड़ी धूमधाम से नागा चैतन्य से की थी, लेकिन इस बार उन्होंने सरल और निजी विवाह का फैसला लिया।
कौन हैं राज निदिमोरू?
राज निदिमोरू ने पार्टनर डीके के साथ मिलकर कई लोकप्रिय प्रोजेक्ट्स बनाए हैं, जिनमें द फैमिली मैन, फर्जी, सिटाडेल: हनी बनी शामिल हैं। वह 99, गो गोवा गोन, शोर इन द सिटी, अ जेंटलमैन जैसी फिल्मों का निर्देशन भी कर चुके हैं। राज की पहली पत्नी श्यामली डे एक असिस्टेंट डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर हैं और दोनों 2022 में अलग हुए।
Written By-Anjali Mishra


.jpg)


