एस. जयशंकर से ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने की मुलाकात, आतंकवाद समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने शुक्रवार को दिल्ली में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने हाल ही में हुए....

07 June 2025

और पढ़े

  1. बॉन्डी बीच गोलीबारी: आम नागरिक बना हीरो, हमलावर को दबोचकर टाली बड़ी तबाही, VIDEO...
  2. ऑस्ट्रेलिया में गोलीबारी से दहशत, बॉन्डी बीच पर अंधाधुंध फायरिंग
  3. मेक्सिको के नए टैरिफ नियम पर भारत सरकार ने जताई कड़ी आपत्ति, कूटनीतिक प्रयास जारी
  4. अमेरिका: रोड आइलैंड की ब्राउन यूनिवर्सिटी में फायरिंग; 2 की मौत, 8 घायल
  5. इमरान खान की रिहाई की आवाज दबाने का आरोप, जेमिमा गोल्डस्मिथ ने एलन मस्क को लिखा खुला पत्र
  6. भारत पर ट्रंप के टैरिफ को डेमोक्रेट सांसदों ने दी चुनौती, अवैध बताते हुए पेश किया प्रस्ताव
  7. ट्रेड वॉर के बीच मोदी-ट्रंप की बातचीत, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बढ़ी उम्मीदें
  8. अमेरिका के बाद अब मेक्सिको ने लगाया भारत पर 50% टैरिफ, व्यापार पर पड़ सकता है बड़ा असर
  9. जापान के होक्काइडो में 6.5 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी के बाद नया झटका
  10. अब अमेरिकी पर्यटक वीजा के लिए दिखानी होगी पिछले पांच साल की सोशल मीडिया हिस्ट्री, जानें क्या है नया नियम
  11. कौन है ये महिला जिसको पाक सेना के प्रवक्ता ने मारी आंख? वीडियो हुआ वायरल
  12. अमेरिका के फ्लोरिडा में विमान की हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग, कार से टकराया
  13. ऑस्ट्रेलिया में आज से 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम का उपयोग हो जाएगा प्रतिबंधित
  14. पाकिस्तान मुर्दाबाद... पाक में अलग सिंधुदेश की मांग को लेकर भारी हिंसा, कराची में पथराव-तोड़फोड़
  15. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की चेतावनी, भारतीय चावल और कनाडाई खाद पर नए टैरिफ की तैयारी

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने शुक्रवार को दिल्ली में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद से निपटने में भारत को ब्रिटेन का पूरा समर्थन है।

आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता

लैमी ने कहा, "यह बहुत दुखद है कि हमारी पिछली मुलाकात के बाद एक बड़ा आतंकवादी हमला हुआ है। ब्रिटेन की ओर से मैं भारत के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और आतंकवाद के खिलाफ साथ मिलकर काम करने का संकल्प दोहराता हूं।"

भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हुई चर्चा

बैठक में भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर भी बातचीत हुई है। लैमी ने कहा कि यह समझौता दोनों देशों के रिश्तों में एक नए युग की शुरुआत है। उन्होंने बताया कि इससे आने वाले समय में 25.5 बिलियन पाउंड तक का व्यापार बढ़ने की उम्मीद है।

शिक्षा और टेक्नोलॉजी में सहयोग

लैमी ने भारत में यूके विश्वविद्यालयों की बढ़ती भागीदारी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दोनों देश अब तकनीक और सुरक्षा क्षेत्र में व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

लैमी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए आभार जताया और कहा, "मैं भारत वापस आकर बहुत खुश हूं और प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने व्यस्त समय में मुझे मिलने का अवसर दिया।"

जयशंकर का बयान

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने FTA और दोहरा कराधान समझौते को भारत-ब्रिटेन संबंधों में "मील का पत्थर" बताया। उन्होंने कहा, "यह न केवल व्यापार और निवेश को बढ़ावा देगा, बल्कि हमारे रणनीतिक रिश्तों को भी नई दिशा देगा।" 

- YUKTI RAI 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in