अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- समझौते के लिए बेचैन है....

शांति वार्ता असफल होने के बाद क्या अब ईरान अमेरिका से बातचीत करने के लिए बेचैन है? ये सवाल इसलिए खड़े हो रहे हैं, क्योंकि होर्मुज में बढ़ते तनाव के बीच अब ट्रंप का नया दावा सामने आया है। उनका कहना है कि वार्ता विफल होने के बाद ईरान ने फिर अमेरिका से संपर्क किया है।

14 April 2026

और पढ़े

  1. डील या युद्ध? ट्रंप के बयान से तेज हुई अमेरिका-ईरान टकराव की आशंका
  2. पीएम ने जियोर्जिया मेलोनी को दिया 'Melody' टॉफी, भारत-इटली रिश्तों में घुली मिठास
  3. इटली पहुंचे PM मोदी का भव्य स्वागत, मेलोनी संग पीएम की सेल्फी वायरल
  4. सितंबर 12-13 को भारत आएंगे व्लादिमीर पुतिन, नई दिल्ली में BRICS सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
  5. वियतनाम दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रणनीतिक साझेदारी को मिलेगा नया आयाम
  6. अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर… ट्रंप ने हमला रोका, तो ईरान ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
  7. अमेरिका के सैन डिएगो में मस्जिद के बाहर गोलीबारी में तीन की मौत, टीनएजर्स हमलावरों ने भी खुद को उड़ाया
  8. PM मोदी का नॉर्वे दौरा: 43 साल बाद भारतीय PM पहुंचे, यूरोप में नए अध्याय की शुरुआत
  9. अमेरिका के Idaho एयर शो में बड़ा हादसा, हवा में टकराए दो अमेरिकी फाइटर जेट
  10. इजरायल हमले में मिलिट्री चीफ ढेर! रची थी 7 अक्टूबर के हमले की साजिश
  11. PM के नीदरलैंड दौरे से भारत की बढ़ी ताकत, क्यों अहम मानी जा रही यह दौरा?
  12. नीदरलैंड में पीएम मोदी ने किया भारतीय समुदाय को संबोधित, कहा- 'भारत आज दुनिया का तीसरा स्टार्टअप इकोसिस्टम...'
  13. राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा, कहा- अमेरिकी-नाइजीरियाई ऑपरेशन में ISIS के शीर्ष कमांडर...
  14. Russia की बढ़ी बेचैनी! ट्रंप-शी मुलाकात पर पुतिन करेंगे बड़ा मंथन
  15. शी जिनपिंग की टिप्पणी पर ट्रंप का जवाब, कहा- बाइडन काल में देश को भारी...

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता विफल होने के बाद तनाव और बढ़ गया है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक नया बयान सामने आया है, जिसे पश्चिम एशिया के हालात में अहम माना जा रहा है। ट्रंप का दावा है कि बातचीत टूटने के बाद ईरान ने दोबारा अमेरिका से संपर्क किया है और समझौते की इच्छा जताई है, उन्होंने यह भी कहा कि ईरान बातचीत के लिए उत्सुक दिख रहा है।

परमाणु विकसित करने के लिए सहमति नहीं

ट्रंप के अनुसार, दोनों देशों के बीच मुख्य विवाद ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर है, उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अमेरिका किसी भी स्थिति में ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति नहीं देगा। हालांकि, उन्होंने यह भी संकेत दिया कि कुछ मुद्दों पर सहमति बन चुकी है, लेकिन परमाणु कार्यक्रम पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

होर्मुज को लेकर भी किया बड़ा दावा

इस बीच ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर भी बड़ा दावा किया, उन्होंने कहा कि हाल ही में एक दिन में 34 जहाज इस रास्ते से गुजरे, जो हाल के समय में सबसे अधिक संख्या है। उनके मुताबिक, इससे संकेत मिलता है कि समुद्री गतिविधियां फिर से बढ़ रही हैं। उन्होंने ईरान के खिलाफ लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध का समर्थन करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य ईरान को वैश्विक स्तर पर दबाव बनाने से रोकना है।

हमारे पास सऊदी और रूस से ज्यादा तेल- ट्रंप

ऊर्जा के मुद्दे पर ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका के पास सऊदी अरब और रूस से भी अधिक तेल और गैस संसाधन हैं, उनका कहना है कि अमेरिका को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है और कई देश अब ऊर्जा के लिए अमेरिका की ओर रुख कर रहे हैं।

ईरान को ट्रंप ने दिखाया किल सिस्टम का खौफ

इससे पहले भी ट्रंप ने ईरान की नौसेना को लेकर सख्त बयान दिया था, उन्होंने दावा किया कि ईरान की नौसेना को भारी नुकसान पहुंचाया गया है और यदि कोई जहाज अमेरिकी नाकाबंदी के करीब आया, तो उसे तुरंत नष्ट कर दिया जाएगा, उन्होंने “किल सिस्टम” का जिक्र करते हुए कहा कि इसी तकनीक का इस्तेमाल समुद्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ भी किया जाता है।

होर्मुज पर नाकाबंदी

गौरतलब है कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ समुद्री नाकाबंदी लागू कर दी है। इस फैसले के तहत होर्मुज जलसंधि से गुजरने वाले जहाजों की जांच की जा रही है, खासकर उन जहाजों की जो ईरान को भुगतान करते हैं। ट्रंप के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य ईरान की आर्थिक स्थिति को कमजोर करना है और उस पर दबाव बढ़ाना है।

 

Written By Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in