Trump National Guard Deployment : लॉस एंजेल्स में इमिग्रेशन रेड के खिलाफ प्रदर्शन तेज, राष्ट्रपति ट्रंप ने 2000 नेशनल गार्ड किए तैनात

लॉस एंजेल्स में सरकारी एजेंसियों ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। शुक्रवार को ICE ने कई जगह छापेमारी की...

08 June 2025

और पढ़े

  1. 63 साल के टीचर ने 13 वर्षीय छात्रा को बनाया हवस का शिकार, पीड़िता हुई प्रेग्नेंट...तो खुला राज
  2. दिन में धूप पर शाम को ठंड, राजस्थान से झारखंड तक अभी नहीं जा रही कोहरे की कहर; IMD ने जारी की अलर्ट
  3. BJP सरकार का दिल्ली में एक साल, 500 ई-बसों को दिखाई जाएगी हरी झंडी...12 दिन चलेगा कार्यक्रम
  4. वृषभ, मिथुन और तुला समेत इन 5 राशि वालों के लिए खुलेगी किस्मत की राह, जानें आज का भविष्यफल
  5. मंदसौर में भाजपा पार्षद की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, सौतले बेटे पर लगा संगीन आरोप
  6. मोहन भागवत ने साझा संस्कृति और समाज की एकता पर दिया संदेश, कहा, RSS गठन का उद्देश्य सत्ता नहीं
  7. पंजाब में रिटायर्ड ASI की पत्नी की दिनदहाड़े हत्या से सनसनी, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस
  8. मोदी और ट्रंप की दोस्ती का असर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से देश को मिलेंगे कई फायदे, पीयूष गोयल ने गिनाए फायदे
  9. जानिए कौन हैं ऋतु तावड़े? बनेंगी BMC की मेयर... शिंदे की शिवसेना को मिला डिप्टी मेयर का पद
  10. महाराष्ट्र की 12 जिला पंचायतों में मतदान, डिप्टी CM सुनेत्रा पवार ने बारामती में वोट डाला, 9 फरवरी को नतीजे
  11. भारत-अमेरिका ट्रेड डील का फ्रेमवर्क जारी, इन सेक्टर में कोई समझौता नहीं; 500 अरब डॉलर का सामान खरीदेगा भारत
  12. दिल्ली-NCR में रहेगा धूप के साथ ठंडी हवाओं का अहसास, इन राज्यों में दिखेगा नया पश्चिमी विक्षोभ का असर; IMD ने दी चेतावनी
  13. 31 साल पुराने मामले में आधी रात को अरेस्ट हुए Pappu Yadav, कहा- 'पता नहीं मेरे साथ क्या होगा'
  14. इन राशि के जातकों को समाज में मिलेगा मान-सम्मान, जानें अपना आज का भविष्यफल
  15. ब्रिटिश विरासत को अलविदा, भारतीय सेना ने 246 प्रतिष्ठानों के नाम बदलकर वीरों को किया सम्मानित

अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा शहर लॉस एंजेल्स इन दिनों भारी तनाव और विरोध का सामना कर रहा है। जिसकी वजह वहां चल रही इमिग्रेशन रेड है। जिसके खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं। बीते दो दिनों से लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं और हालात इतने बिगड़ गए कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने 2,000 नेशनल गार्ड सैनिकों की तैनाती का ऐलान कर दिया है।

क्यों हो रहा विरोध

लॉस एंजेल्स में सरकारी एजेंसियों ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। शुक्रवार को ICE (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट) ने कई जगह छापेमारी की, जिसमें कम से कम 44 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके बाद प्रदर्शन भड़क उठे। हजारों लोग सड़कों पर उतरे आऐ और एक संघीय केंद्र के बाहर विरोध किया।

प्रदर्शन में क्या हुआ

बता दे प्रदर्शनकारियों ने “ICE आउट ऑफ पैरामाउंट” जैसे नारे लगाए है। कुछ लोगों ने मेक्सिको का झंडा लहराया है। जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हो गई। हालात खराब होता देख अधिकारियों ने भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस और फ्लैश बैंग का इस्तेमाल किया।

राजनीतिक बयानबाजी हुई तेज

कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूजॉम ने नेशनल गार्ड की तैनाती को "जानबूझकर भड़काने वाला कदम" कहा है। जवाब में ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि अगर राज्य और शहर प्रशासन स्थिति नहीं संभाल सकते, तो संघीय सरकार खुद कार्रवाई करेगी।

स्थानीय और केंद्र के बीच टकराव

लॉस एंजेलेस की मेयर करेन बैस ने भी इस कार्रवाई की आलोचना की है और कहा कि इस तरह की कार्रवाई लोगों में डर फैलाती है और शहर की सुरक्षा विचार को कमजोर करती है।

दूसरी ओर, DHS (होमलैंड सिक्योरिटी विभाग) ने स्थानीय नेताओं पर आरोप लगाया कि वे ICE के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं। DHS की अधिकारी ट्रिशा मैकलॉफलिन ने कहा कि नेताओं की बयानबाजी ने सारी हदें पार कर दी हैं।

FBI की जांच शुरू

FBI ने बताया कि वह इन प्रदर्शनों में हुई घटनाओं की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं कोई आपराधिक साजिश या कानून तोड़ने की कोशिश तो नहीं हुई है। 

- YUKTI RAI 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in