ट्रंप ने 2026 G-20 शिखर सम्मेलन से दक्षिण अफ्रीका को किया बाहर, कहा– वे गोरे लोगों पर अत्याचार...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 में मियामी में होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन के लिए दक्षिण अफ्रीका को निमंत्रण न भेजने का फैसला किया है।

27 November 2025

और पढ़े

  1. इमरान परिवार के आगे झुकी पाकिस्तान सरकार, अदियाला जेल के अंदर पूर्व PM से मिली बहन उजमा
  2. श्रीलंका में चक्रवात ‘दित्वा’ के बीच पाकिस्तान की राहत पर विवाद, भारत ने भेजी 53 टन मानवीय सहायता
  3. पुतिन की भारत यात्रा से पहले रूस में रक्षा समझौते पर मतदान, भारत-रूस सहयोग को मिलेगा नया बल
  4. अमेरिका के कैलिफोर्निया में देर रात गोलीबारी, 4 की मौत, 10 घायल, बच्चों के भी जख्मी होने की खबर
  5. Anthony Albanese Wedding : ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी ने रचाई दूसरी शादी, अंगूठी देकर हेडन को किया था प्रपोज
  6. चक्रवात दितवाह: श्रीलंका में 123 मौतें, भारत ने भेजी मदद, 300 यात्री कोलंबो एयरपोर्ट पर फंसे
  7. वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए 4-5 दिसंबर को भारत आएंगे राष्ट्रपति पुतिन, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
  8. हांगकांग के आवासीय टावरों में लगी आग से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर हुई 128, इमारत से बरामद हुए शव
  9. अफगान संदिग्ध की गोलीबारी के बाद ट्रंप का कड़ा कदम, अमेरिका में इमिग्रेशन बैन लागू करने की तैयारी
  10. चीन में ट्रेन की टक्कर से 11 कर्मचारियों की मौत, 2 घायल
  11. Bangladesh : भ्रष्टाचार मामले में 99 साल तक जेल में रहेगी शेख हसीना, फांसी की सजा के बाद दूसरा फैसला
  12. हांगकांग के वांग फुक कोर्ट में भीषण आग में 55 की मौत और 279 घायल, बांस की मचान बनी बड़ी वजह जानिए कैसे
  13. व्हाइट हाउस के पास नेशनल गार्ड पर फायरिंग, ट्रंप ने हमले को बताया आतंकी कृत्य
  14. हांगकांग में हाई राइज बिल्डिंग में भयंकर आग, 13 लोगों की मौत की आशंका
  15. इमरान खान की सुरक्षा पर उठे सवाल, जेल में मौत की अफवाहें, परिवार ने जताई चिंता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि 2026 में होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका को नहीं बुलाया जाएगा। यह सम्मेलन अमेरिका के मियामी शहर में होगा, जिसकी मेजबानी ट्रंप सरकार करेगी। ट्रंप का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका G-20 की सदस्यता के योग्य नहीं है, इसलिए उसे निमंत्रण नहीं दिया जाएगा।

क्यों लिया यह बड़ा फैसला?

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि, दक्षिण अफ्रीका ने दुनिया को दिखा दिया है कि वह G-20 का हिस्सा बनने लायक नहीं है। अमेरिका अब दक्षिण अफ्रीका को दी जाने वाली पेमेंट और सब्सिडी भी रोक देगा। ट्रंप पहले भी दक्षिण अफ्रीका की नीतियों की आलोचना करते रहे हैं। वह आरोप लगाते हैं कि वहां गोरों पर अत्याचार हो रहा है।

हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में हुआ था G-20 सम्मेलन

कुछ दिन पहले ही दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग में G-20 की बैठक हुई थी। लेकिन इस सम्मेलन में अमेरिका शामिल नहीं हुआ था। ट्रंप ने इसे बहिष्कार कर दिया था।

वॉशिंगटन में बैठक के घोषणा-पत्र पर भी हस्ताक्षर नहीं किए

ट्रंप प्रशासन ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की नीतियों की वजह से वह इस सम्मेलन में शामिल नहीं हो सकता। अमेरिका ने संभाली G-20 की अध्यक्षता 1 दिसंबर 2025 से अमेरिका G-20 का नया अध्यक्ष देश बन गया है और वह 30 नवंबर 2026 तक यह जिम्मेदारी निभाएगा।

परंपरा के अनुसार

पुराने मेजबान देश को नए मेजबान को एक लकड़ी का प्रतीकात्मक हथौड़ा देना होता है लेकिन दक्षिण अफ्रीका में हुई बैठक के बहिष्कार के चलते कोई अमेरिकी अधिकारी मौजूद नहीं था, इसलिए यह परंपरा पूरी नहीं हो पाई।

Saurabh Dwivedi

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in