तेज प्रताप यादव का सोशल मीडिया पर दर्द भरा इज़हार, "अंधेरा गहराएगा, तो सवेरा जरूर आएगा"

RJD नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट के चलते सुर्खियों में हैं...

10 June 2025

और पढ़े

  1. Nitin Nabin कौन हैं? BJP के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने तक का सफर, PM MODI ने दी बधाई
  2. BJP को मिला नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, नितिन नबीन संभालेंगे कमान
  3. दिल्ली में हवा का स्तर 'गंभीर', स्कूलों में हाइब्रिड क्लास और दफ्तरों में वर्क-फ्रॉम-होम लागू
  4. कौन हैं पंकज चौधरी? जिन्हें नियुक्त किया गया उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष
  5. कोहरे का कहर: हरियाणा-यूपी में कई सड़क हादसे, रेवाड़ी में 3–4 बसों की भिड़ंत, कई घायल
  6. Lionel Messi in India: आज मुंबई में मेसी बिखेरेगें अपना जलवा, कल दिल्ली में फुटबॉल प्रेमियों से करेंगे मुलाकात
  7. दिल्ली-एनसीआर में कोहरे और प्रदूषण का कहर, वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ स्तर पर, ग्रेप-4 लागू
  8. पवन सिंह को धमकी देने के आरोपों पर गैंगस्टर हरि बॉक्सर का बयान
  9. मेसी को देखने आए फैंस को मिली निराश, अव्यवस्था के चलते युवा भारती स्टेडियम में बवाल
  10. Parliament Attack: सफेद एंबेसडर, लाल बत्ती और काला दिन... संसद पर आतंकी हमले की आज 24वीं बरसी; जानें पूरी टाइमलाइन
  11. राजधानी में प्रदूषण का कहर जारी, शनिवार को फिर ‘बेहद खराब’ श्रेणी के करीब पहुंचा AQI
  12. 'पूरे साल नहीं लगा सकते हवाई किरायों पर सीमा', लोकसभा में बोले नागरिक उड्डयन मंत्री
  13. भारत ने आसान किए चीन के लिए वीजा नियम, दोनों देशों के व्यापार में आएगी तेजी
  14. जस्टिस स्वामीनाथन महाभियोग प्रस्ताव पर न्यायपालिका में हलचल, 56 पूर्व जजों ने जताई कड़ी आपत्ति
  15. राहुल गांधी ने लोकसभा में दिल्ली प्रदूषण पर की गंभीर चर्चा की मांग, बोले—यह राष्ट्रीय आपात स्थिति

RJD नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट के चलते सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पिता की एक तस्वीर के साथ अपने एक्स अकाउंट पर एक खास पोस्ट साझा किया है।

इस फोटो में तेज प्रताप यादव एक दीवार पर बनी लालू यादव की पेंटिंग के नीचे दोनों हाथ फैलाकर खड़े नजर आ रहे हैं। पोस्ट साझा करते हुए, तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "अंधेरा जितना गहरा होगा, सुबह उतनी ही नजदीक होगी।"

इससे पहले 7 जून को भी तेज प्रताप ने एक्स पर एक भावुक पोस्ट डाला था। उसमें उन्होंने लिखा था, "सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति सदा विजयी होता है। राजा हरिश्चंद्र और पांडवों ने भी सत्य का रास्ता चुना और जीत हासिल की।" 

फोटो वायरल होने से मचा था बवाल

कुछ समय पहले तेज प्रताप की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वे एक युवती अनुष्का यादव के साथ नजर आए थे। पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि वे पिछले 12 साल से इस रिश्ते में हैं। हालांकि बाद में वह पोस्ट उनके फेसबुक अकाउंट से हटा दी गई थी। तेज प्रताप ने सफाई दी थी कि उनका अकाउंट हैक हो गया था और यह तस्वीर एडिट की गई थी। उन्होंने इसे बदनाम करने की साजिश बताया था।

गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव पहले से शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक का मामला अभी कोर्ट में अधूरा है।

लालू यादव ने लिया था सख्त फैसला

इस विवाद के बाद RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को परिवार और पार्टी से बाहर कर दिया था। इस फैसले का समर्थन तेज प्रताप के भाई तेजस्वी यादव और बहन रोहिणी आचार्य ने भी किया था।

भावुक हुए तेज प्रताप

परिवार और पार्टी से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप कई बार सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट कर चुके हैं। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा,"मेरे प्यारे मम्मी-पापा, मेरी दुनिया आप दोनों में ही बसी है। मुझे सिर्फ आपका प्यार और विश्वास चाहिए। पापा अगर आप न होते तो ना पार्टी होती और ना राजनीति में कुछ जयचंद जैसे लोग आते। बस आप दोनों हमेशा खुश और स्वस्थ रहें।"

अर्जुन-कृष्ण का किया था जिक्र

कुछ दिनों पहले तेज प्रताप ने एक पोस्ट साझा किया था जिसमें खुद को कृष्ण और अपने भाई तेजस्वी को अर्जुन बताया था। उन्होंने लिखा,"जो लोग मुझे मेरे अर्जुन से अलग करना चाहते हैं, वो कभी सफल नहीं होंगे। कृष्ण की सेना कोई ले सकता है, पर खुद कृष्ण को नहीं। मैं हर परिस्थिति में अपने भाई के साथ हूं, चाहे दूर रहूं लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा रहेगा।" 

- YUKTI RAI 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in