सोनम गुप्ता बेवफा है! 9 साल बाद सोशल मीडिया पर दोबारा क्यों वायरल हो रहा 10 रुपये का वो नोट?

नौ साल बाद, एक बार फिर "सोनम गुप्ता बेवफा है" सुर्खियों में आ गया है और इसका कारण है मेघालय का सनसनीखेज राजा रघुवंशी हत्याकांड।

09 June 2025

और पढ़े

  1. 63 साल के टीचर ने 13 वर्षीय छात्रा को बनाया हवस का शिकार, पीड़िता हुई प्रेग्नेंट...तो खुला राज
  2. दिन में धूप पर शाम को ठंड, राजस्थान से झारखंड तक अभी नहीं जा रही कोहरे की कहर; IMD ने जारी की अलर्ट
  3. BJP सरकार का दिल्ली में एक साल, 500 ई-बसों को दिखाई जाएगी हरी झंडी...12 दिन चलेगा कार्यक्रम
  4. वृषभ, मिथुन और तुला समेत इन 5 राशि वालों के लिए खुलेगी किस्मत की राह, जानें आज का भविष्यफल
  5. मंदसौर में भाजपा पार्षद की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, सौतले बेटे पर लगा संगीन आरोप
  6. मोहन भागवत ने साझा संस्कृति और समाज की एकता पर दिया संदेश, कहा, RSS गठन का उद्देश्य सत्ता नहीं
  7. पंजाब में रिटायर्ड ASI की पत्नी की दिनदहाड़े हत्या से सनसनी, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस
  8. मोदी और ट्रंप की दोस्ती का असर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से देश को मिलेंगे कई फायदे, पीयूष गोयल ने गिनाए फायदे
  9. जानिए कौन हैं ऋतु तावड़े? बनेंगी BMC की मेयर... शिंदे की शिवसेना को मिला डिप्टी मेयर का पद
  10. महाराष्ट्र की 12 जिला पंचायतों में मतदान, डिप्टी CM सुनेत्रा पवार ने बारामती में वोट डाला, 9 फरवरी को नतीजे
  11. भारत-अमेरिका ट्रेड डील का फ्रेमवर्क जारी, इन सेक्टर में कोई समझौता नहीं; 500 अरब डॉलर का सामान खरीदेगा भारत
  12. दिल्ली-NCR में रहेगा धूप के साथ ठंडी हवाओं का अहसास, इन राज्यों में दिखेगा नया पश्चिमी विक्षोभ का असर; IMD ने दी चेतावनी
  13. 31 साल पुराने मामले में आधी रात को अरेस्ट हुए Pappu Yadav, कहा- 'पता नहीं मेरे साथ क्या होगा'
  14. इन राशि के जातकों को समाज में मिलेगा मान-सम्मान, जानें अपना आज का भविष्यफल
  15. ब्रिटिश विरासत को अलविदा, भारतीय सेना ने 246 प्रतिष्ठानों के नाम बदलकर वीरों को किया सम्मानित

साल 2016 में सोशल मीडिया पर एक 10 रुपये का नोट काफी वायरल हुआ था, उस नोट पर लिखा था कि "सोनम गुप्ता बेवफा है।" इस नोट ने सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ ला दी थी। नोटबंदी के उस दौर में एक 2000 रुपये का नोट भी दिखाई दिया था जिसपर यही लिखा था। यह नोट देशभर में चर्चा का विषय बन गया था और इसने राष्ट्रीय स्तर पर "सोनम गुप्ता" को बेवफाई का प्रतीक बना दिया था।

अब नौ साल बाद, एक बार फिर "सोनम गुप्ता बेवफा है" सुर्खियों में आ गया है और इसका कारण है मेघालय का सनसनीखेज राजा रघुवंशी हत्याकांड। साल 2016 के अगस्त महीने में वायरल हो रहे इस नोट के फोटो को इंटरनेट पर एक बार फिर इस घटना से जोड़ते हुए शेयर किया जा रहा है। बता दें कि पुलिस का दावा है कि सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज के साथ मिलकर पति राजा रघुवंशी की हत्या कर दी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ये मीम्स

एक यूजर ने एक्स पर सोनम रघुवंशी और 10 रुपये के उस नोट की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, "एक बार फिर साबित हो गया कि सोनम गुप्ता बेवफा है। 10 मई को सात जनम तक साथ निभाने की कश्मे खाई, 23 मई को पति को मरवाकर खाई में फेंकवा दिया, अजब प्रेम की गजब कहानी।"

इसके साथ ही एक और यूजर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, "फ्रॉम...सोनम गुप्ता बेवफा है... टू... सोनम रघुवंशी कातिल हैं।"

इतना ही नहीं इस घटना के बाद से शादी और बेबफाई के भी कई मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।

क्या है मामला

सोनम की शादी 11 मई को इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के साथ हुई थी। शादी के नौ दिन बाद यानी 20 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए थे। कपल ने 23 मई की सुबह एक होमस्टे से चेकआउट किया था, जिसके बाद वो लापता हो गए थे। इसके बाद 2 जून को राजा का सड़ा-गला शव वेईसावडॉन्ग झरने के पास एक गहरी खाई से बरामद हुआ था। उसके बाद अब 9 जून को सोनम गाजीपुर में मिली।

पुलिस जांच में सामने आया कि सोनम का राज कुशवाह नाम के एक व्यक्ति के साथ अफेयर था। पुलिस ने पुष्टि की कि सोनम ने प्रेमी राज के साथ मिलकर भाड़े के हत्यारों से पति राजा की हत्या करा दी थी। सोनम का प्रेमी राज उसके पिता के प्लाईवुड फैक्ट्री में ही काम करता था। सोनम के पिता की इंदौर में एक छोटी प्लाईवुड फैक्ट्री है, जहां वो अक्सर जाया करती थी। इसी दौरान दोनोंं के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। पुलिस ने बताया कि इसी प्रेम प्रसंग के चलते सोनम और राज ने मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची।

-Shraddha Mishra

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in