.png)
राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश को सकते में डाल दिया है। अब तक मिली जानकारी से साफ हो गया है कि राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम ही उसकी असली कातिल है। सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर अपने पति को मारने के लिए तीन सुपारी किलर्स भी हायर किए थे।
इस मर्डर केस में सोनम और राज समेत सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस इन सभी से पुछताछ कर रही है। वहीं इस मामले में रोज नए खुलासे हो रहे है। जांच में सामने आया है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा को बता था कि उसे पति राजा रघुवंशी के साथ रहना पसंद नहीं था।
राज से मैसेज पर बात करती थी सोनम
सोनम के फोन की जांच करने पर पता चला की सोनम अपने प्रेमी राज कुशवाहा से मैसेज पर बात करती थी। सोनम ने राज से मैसेज पर कहा था कि उसे अपने पति राजा के साथ शारीरिक संबंध बनाना पसंद नहीं है। दोनों की बातचीत से पता चला कि सोनम ने राज को यह सुझाव दिया था कि राजा के कत्ल के बाद वो विधवा हो जाएगी और राज से शादी कर लेगी। जिसके बाद दोनों ने मिलकर ये साजिश रची।
सोनम शेयर करती थी पल-पल की लोकेशन
अपनी साजिश को अंजाम देने के लिए सोनम पति राजा रघुवंशी के साथ हनीमून मनाने मेघालय गई थी और उसकी हत्या के लिए हायर किए गए सुपारी किलर्स को वहीं बुला लिया था। सोनम अपने प्रेमी राज और तीनों आरोपियों के साथ लगातार अपनी लोकेशन शेयर कर रही थी। इसके बाद सभी ने सही समय देखकर राजा की हत्या कर दी।
पुलिस को कैसे मिला सुराग
बता दें कि पुलिस ने एक चाकू की मदद से हत्या की गुत्थी को सुलझाया था। राजा के शव के पास छानबीन करते हुए पुलिस को मौके से एक चाकू बरामद हुआ था। पुलिस के अनुसार उस तरह का चाकू शिलांग या वहां की स्थानीय जगहों पर नहीं मिलता है। इससे पुलिस को शक हुआ कि राजा की हत्या किसी बाहरी राज्य से आए व्यक्ति ने की है, स्थानीय शख्स ने नहीं।
राजा और सोनम की कॉल डिटेल्स खंगाली
राजा का शव मिलने के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू करते हुए राजा और सोनम की कॉल डिटेल्स खंगाली। सोनम की कॉल डिटेल्स से पुलिस को जानकारी मिली की उसका राज नाम का एक प्रेमी है और वो उससे संपर्क में है। सोनम ने पहले तो खुद को बेचारा और बदहवास दिखाकर विक्टिम कार्ड खेलने की कोशिश की, लेकिन उसकी ये चाल चल नहीं पाई।
-Shraddha Mishra