Raja Raghuvanshi Case Update : राज रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़, ब्लैक बैग में छिपी है मर्डर मिस्ट्री

मध्य प्रदेश इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस की जांच अब एक बेहद अहम मोड़ पर पहुंच चुकी है...

22 June 2025

और पढ़े

  1. PM Modi ने गले लगाकर किया UAE राष्ट्रपति का स्वागत, दो घंटे की इस यात्रा में हुई कई अहम वार्ता
  2. IMF रिपोर्ट 2025-26: भारत की GDP ग्रोथ बढ़कर 7.3%, अर्थव्यवस्था पर पॉजिटिव संकेत
  3. BJP National President: नितिन नबीन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन, 20 जनवरी को ऐलान संभव
  4. अखिलेश के भाई प्रतीक का अपर्णा यादव से तलाक की ख़बर, कभी ई-मेल से हुआ था प्यार का इजहार अब इंस्टाग्राम पर तलाक का ऐलान
  5. देश की पहली Hydrogen Train हुई तैयार, PM Modi दिखा सकते हैं हरी झंडी; जानें पूरी खबर
  6. पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी कड़ाके की ठंड, IMD ने दी चेतावनी!
  7. 19 January Horoscope: इन राशि वाले रहें सावधान, जानें आज का राशिफल
  8. उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर जारी, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावना
  9. PM मोदी ने असम में 6,950 करोड़ की काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की रखी नींव, दो अमृत भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
  10. BJP सांसद Manoj Tiwari के घर लाखों की चोरी, चोर निकला करीबी! जानें पूरा मामला
  11. Gujarat में तीन दिन के दौरे पर Arvind Kejriwal, कहा- ‘जनता उम्मीद से देख....’
  12. बारिश, कोहरा और शीतलहर, इन राज्यों में अलर्ट; IMD ने कही ये बात
  13. Mauni Amavasya पर नदी में नहाने से ज्यादा खास हैं ये काम, जानें आज का शुभ योग
  14. भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, यात्री करेंगे आधुनिक सुविधाओं और तेज सफर के साथ सफर
  15. दूषित पानी: Rahul Gandhi ने पीड़ित परिवारों को दी एक लाख की मदद, कहा- ‘ये हैं अर्बन मॉडल...’

मध्य प्रदेश इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस की जांच अब एक बेहद अहम मोड़ पर पहुंच चुकी है। रविवार को शिलॉंग पुलिस इस केस से जुड़े सह-आरोपी सिलोम जेम्स को इंदौर के एमआर-3 इलाके की हरे कृष्णा विहार सोसाइटी के फ्लैट में लेकर पहुंची। बताया जा रहा है कि सोनम रघुवंशी हत्या के बाद कुछ दिनों तक इसी फ्लैट में छिपी रही थी। इसी फ्लैट से एक काला बैग गायब हो गया था, जो अब केस का सबसे अहम सुराग बन चुका है।

काले बैग में थे सबूत

सूत्रों के मुताबिक, सिलोम जेम्स ने सोनम के कहने पर उस काले बैग को ठिकाने लगाया था। इस बैग में नकदी, मोबाइल फोन और कुछ अहम दस्तावेज मौजूद थे, जो हत्या से जुड़े सबूत हो सकते हैं। जब पुलिस ने फ्लैट की तलाशी ली तो वहां जली हुई चीजें मिलीं। शक है कि बैग को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई थी। अब ये जले हुए अवशेष फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

विशाल चौहान ने किराए पर लिया था फ्लैट

जांच में पता चला है कि यह फ्लैट 30 मई को विशाल चौहान ने किराए पर लिया था, जो इस केस का सह-आरोपी है। उसने 17 हजार रुपए महीने के किराए पर फ्लैट लिया और सिलोम जेम्स के जरिए सोनम को वहां छिपाया गया था। सोनम ने यहीं कुछ दिन गुजारे और काला बैग भी यहीं छिपाया या जलाया गया।

क्या था बैग में

एफएसएल टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जली हुई चीजों में मोबाइल, दस्तावेज या कोई डिजिटल डिवाइस तो नहीं था। पुलिस को पूरा यकीन है कि सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाह ने मिलकर राजा की हत्या की योजना बनाई और फिर सबूत मिटाने की प्लानिंग भी उसी चालाकी से की है।

सिलोम से होगी कड़ी पूछताछ

शिलॉंग पुलिस ने सिलोम जेम्स को रविवार को इंदौर से गिरफ्तार किया और अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर मेघालय ले जाया जाएगा है। वहां उससे सोनम के ठिकानों और बैग से जुड़ी जानकारी पर पूछताछ होगी। सोनम की गिरफ्तारी के बाद ही यह बात सामने आई थी कि ब्लैक बैग गायब है, जिसमें हत्या के सभी अहम सबूत मौजूद थे।

कैसे रची गई हत्या की साजिश

11 मई को राजा रघुवंशी ने सोनम से इंदौर में शादी की थी। 20 मई को दोनों हनीमून पर मेघालय घूमने गए। इसके बाद 23 मई को राजा अचानक लापता हो गया और 2 जून को उसका शव चेरापूंजी के एक झरने के पास खाई में मिला।

इसके बाद पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी। उनके साथ विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी इस वक्त न्यायिक हिरासत में हैं।  

- YUKTI RAI 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in