बिहार में सियासी बदलाव, आज 11 बजे सम्राट चौधरी के साथ 2 डिप्टी CM लेंगे शपथ

बिहार की राजनीति में यह बदलाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।

15 April 2026

और पढ़े

  1. बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एयर इंडिया विमान की टेल रनवे से टकराई,जांच के लिए विमान ग्राउंडेड
  2. महंगाई का झटका: केरल और राजस्थान में दूध हुआ महंगा, देखें नई कीमतें
  3. तमिलनाडु में विजय कैबिनेट का पहला विस्तार, नए 23 मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी
  4. 'गाय की कुर्बानी तो जरूर होगी...',बकरीद से पहले हुमायूं कबीर का विवादित बयान
  5. पश्चिम बंगाल में नया आदेश जारी, सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम्’ हुआ अनिवार्य
  6. यूपी में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, ओबीसी आरक्षण पर आयोग करेगा अध्ययन
  7. EVM गड़बड़ी के आरोपों के बाद फलता में फिर मतदान, सियासी पारा हाई
  8. 'आपका प्रधानमंत्री और गृह मंत्री गद्दार है...', राहुल गांधी के बयान पर मचा बवाल
  9. युवक ने शक के चलते प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, जांच में खुले चौंकाने वाले राज
  10. केरल में नई UDF सरकार में खींचतान! मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर टकराव जारी
  11. 'बस्तर से नक्सलवाद खत्म,विकास की नई शुरुआत', अमित शाह का बड़ा दावा
  12. 'आर्थिक तूफान आने वाला है...', आखिर राहुल गांधी ने ऐसा क्यों कहा?
  13. जस्टिस स्वर्ण कांत शर्मा पर पोस्ट से केजरीवाल-सिसोदिया की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली हाई कोर्ट का नोटिस जारी
  14. मतदान से पहले TMC को बड़ा झटका, जहांगीर ने चुनाव से पहले छोड़ी उम्मीदवारी
  15. पवन खेड़ा के बाद अब सासंद रणदीप सिंह सुरजेवाला की बढ़ी मुश्किलें, गुवाहाटी पुलिस ने जारी किया समन

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के राजनीतिक इतिहास में आज एक अहम और ऐतिहासिक दिन दर्ज होने जा रहा है। बिहार में पहली बार पार्टी का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

सम्राट के साथ 2 डिप्टी सीएम भी लेंगे शपथ

आज सुबह 11 बजे पटना के लोकभवन में सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जेडीयू के कोटे से 2 डिप्टी सीएम भी आज शपथ लेने जा रहे हैं। विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव डिप्टी सीएम बनेंगे। सम्राट चौधरी जहां कुशवाहा वोट बैंक पर पकड़ रखते हैं तो विजय चौधरी भूमिहार हैं और बिजेन्द्र यादव जेडीयू में यादवों के बड़े नेता की पहचान रखते हैं।

46 साल के संघर्ष के बाद बीजेपी को सीएम पद

बिहार की राजनीति में जनसंघ के दौर से सक्रिय रही बीजेपी को पहली बार बिहार में मुख्यमंत्री पद का मिला है। पहले भी पार्टी मजबूत स्थिति में रही, लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी हमेशा नीतीश कुमार के पास ही रही। अब हालात बदले हैं—सीटें भी अधिक हैं और नेतृत्व भी बीजेपी के हाथ में है।

सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर

सम्राट चौधरी करीब 26 साल पहले विधायक बने थे। उन्होंने आरजेडी से लेकर एनडीए तक विभिन्न राजनीतिक दौर देखे हैं। 9 साल पहले बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने अपनी तेजतर्रार और आक्रामक शैली से पार्टी में तेजी से जगह बनाई और प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचे। 2024 और 2025 में उपमुख्यमंत्री रहने के बाद अब वे मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे।

सामाजिक समीकरण के साथ नई टीम

नई सरकार में सामाजिक संतुलन साधने की भी कोशिश दिख रही है। सम्राट चौधरी जहां पिछड़े वर्ग की कोयरी जाति से आते हैं। वहीं विजय चौधरी भूमिहार समाज से आते हैं और बिजेंद्र यादव जेडीयू में यादव समुदाय के प्रमुख चेहरों में गिने जाते हैं।

शपथ से पहले ही बढ़ी राजनीतिक हलचल

शपथ ग्रहण से पहले ही विपक्ष ने सम्राट चौधरी पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। हालांकि अब उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी। राज्य के विकास को गति देना, कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और गठबंधन को संतुलित रखना।

रविशंकर प्रसाद ने क्या कहा?

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार के कार्यों का सम्मान है, लेकिन सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई सरकार से विकास की उम्मीद और भी बढ़ गई है, उन्होंने भरोसा जताया कि एनडीए सरकार बिहार को विकास की दिशा में आगे ले जाएगी।

 

Written By Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in