
संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने बताया कि लोकसभा में दो जरूरी मुद्दो पर चार्चा हुई। सोमवार, 8 दिसंबर को राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ पर बहस होगी। इसके अगले दिन मंगलवार, 9 दिसंबर को चुनाव सुधारों पर चर्चा होगी। यह निर्णय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक और कार्य मंत्रणा समिति (BAC) की बैठक के बाद लिया गया।
इसका मतलब यह है कि विपक्ष द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा की मांग के कारण जो गतिरोध चल रहा था, उसे हल करने का रास्ता निकला है।
#WATCH | दिल्ली: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "आज सर्वदलीय नेताओं की बैठक हुई है और इस बात पर सहमति बनी है कि 8 दिसंबर को लोकसभा में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर हम विशेष चर्चा करेंगे और 9 दिसंबर को लोकसभा में चुनाव सुधारों को लेकर चर्चा होगी, 10 घंटे… pic.twitter.com/z38F1h08xN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2025
बीएसी बैठक और विपक्ष की मांग
बीएसी की बैठक से पहले, लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने विपक्ष और कई पार्टी नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद विपक्ष के मुख्य सचेतक के. सुरेश ने बताया कि बैठक में वंदे मातरम और चुनाव सुधारों पर बहस का समय तय किया गया। इसके तहत सोमवार को वंदे मातरम पर बहस होगी और फिर मंगलवार और बुधवार को चुनाव सुधारों पर चर्चा होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर बहस की शुरुआत करेंगे। दोनों बहसों के लिए 10-10 घंटे का समय तय किया गया है, जिसे सदन आवश्यकता पड़ने पर बढ़ा सकता है।
SIR पर विवाद
विपक्ष लगातार सरकार से SIR प्रक्रिया पर चर्चा की मांग कर रहा था। किरण रिजिजू ने कहा कि चुनाव सुधारों जैसे व्यापक मुद्दों पर चर्चा के लिए सरकार तैयार है, लेकिन SIR सीधे चुनाव आयोग का प्रशासनिक मामला है और इसमें सरकार की भूमिका नहीं है। उन्होंने विपक्ष को स्पष्ट किया कि सरकार पर अपनी शर्तें थोपना संभव नहीं है।
इस विवाद के कारण 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रही SIR प्रक्रिया के विरोध के चलते लोकसभा की कार्यवाही लगातार दो दिन तक स्थगित रही। अब बीएसी बैठक और सर्वदलीय बैठक के बाद यह रास्ता साफ हुआ है कि सदन में वंदे मातरम और चुनाव सुधारों पर चर्चा होगी।
Saurabh Dwivedi



