
आईपीएल 2026 के इस रोमांचक सीजन में शनिवार और रविवार के डबल हेडर के बाद अब सोमवार को एक अहम मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में एक तरफ वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की विस्फोटक ओपनिंग जोड़ी होगी, तो दूसरी ओर अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की आक्रामक सलामी जोड़ी मैदान में तहलका मचाने के इरादे से उतरेगी।
आज का मुकाबला
आईपीएल के 21वें मैच में आज, 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। इस मैच में सभी की नजरें खास तौर पर वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी।
टीमों का हालिया प्रदर्शन
राजस्थान रॉयल्स ने अब तक चारों मुकाबले जीतकर शानदार शुरुआत की है और अजेय बनी हुई है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने चार में से सिर्फ एक मैच में जीत दर्ज की है, जबकि तीन मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में घरेलू मैदान पर SRH वापसी करना चाहेगी।
दोनों टीम के बीच अबतक हुए है 21 मुकाबले
अगर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देखें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 21 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से सनराइजर्स ने 12 और राजस्थान ने 9 मैच जीते हैं। आंकड़ों में भले ही SRH आगे हो, लेकिन मौजूदा फॉर्म में राजस्थान रॉयल्स ज्यादा मजबूत नजर आ रही है।
छक्कों की बारिश की उम्मीद
इस मैच में लंबे-लंबे छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है। सनराइजर्स के अभिषेक शर्मा ने पिछले सीजन 2025 से अब तक कुल 41 छक्के लगाए हैं, जिनमें से 56 प्रतिशत पावरप्ले के दौरान आए हैं। वहीं ट्रैविस हेड ने आईपीएल 2024 से अब तक 51 छक्के जड़े हैं। ईशान किशन भी तेज गेंदबाजों के खिलाफ 73 प्रतिशत छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं।
यशस्वी जायसवाल के टूट सकते है रिकॉड
राजस्थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन भी शानदार रहा है, जो लगभग हर पांचवीं गेंद पर छक्का लगाने की क्षमता रखते हैं। इस सीजन चार मैचों में वह 18 छक्के जड़ चुके हैं और बेहतरीन फॉर्म में हैं। यशस्वी जायसवाल भी आईपीएल 2025 से अब तक 38 छक्के लगा चुके हैं।
Written By Toshi Shah










.jpg)




