IPL 2025 Final: बारिश बनी रोड़ा तो पंजाब बनेगा नया चैंपियन! जानें कैसे RCB फिर रह सकता है खाली हाथ?

IPL 2025 का फाइनल 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा।

02 June 2025

और पढ़े

  1. India को मिली हार, न्यूजीलैंड ने 41 रन से जीता तीसरा मैच; Kohli की शतक नहीं आई काम!
  2. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे, इंदौर में होगा फैसला
  3. आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026: भारत और बांग्लादेश का मैच टॉस में बिना हाथ मिलाए हुआ शुरू
  4. पहले Gautam फिर Virat, बाबा महाकाल के भक्ति में हुए लीन; भस्म आरती में शामिल हुए क्रिकेटर्स
  5. WPL 2026: गुजरात जायंट्स की शानदार गेंदबाजी, पावरप्ले में लड़खड़ाई आरसीबी
  6. खिलाड़ियों के दबाव में झुका BCB, नजमुल इस्लाम को फाइनेंस कमेटी चेयरमैन पद से हटाया
  7. BCB बनाम खिलाड़ी: नजमुल इस्लाम को अल्टीमेटम, इस्तीफा नहीं तो बांग्लादेशी क्रिकेट का बहिष्कार
  8. KL राहुल ने राजकोट में खेली धाकड़ पारी, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाई ODI सेंचुरी
  9. आईसीसी वनडे रैंकिंग में विराट कोहली की वापसी, फिर बने नंबर-1 बल्लेबाज
  10. T20 World Cup 2026: ICC ने नहीं मानी बांग्लादेश की बात, भारत में ही होंगे मैच
  11. टी20 वर्ल्ड कप 2026: बांग्लादेश की सुरक्षा दावों पर ICC ने खोली पोल
  12. न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से वाशिंगटन सुंदर को क्यों किया बाहर? इस खिलाड़ी की हुई एंट्री
  13. IND vs NZ 1st ODI: वडोदरा वनडे में भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया
  14. विराट कोहली बने सबसे तेज 28,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज
  15. GG vs UPW WPL 2026: गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को 10 रनों से दी शिकस्त

IPL 2025 का रोमांचक समापन अब बस एक कदम दूर है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए दूसरे क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने थे। बारिश की वजह से मुकाबला देर से शुरू हुआ, लेकिन अंत में मैच संपन्न हो गया और पंजाब ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले के लिए कोई रिजर्व डे नहीं था, जिससे फैंस के मन में फाइनल को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

बेंगलुरू-पंजाब के बीच खिताबी भिड़ंत

IPL 2025 का फाइनल 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें अब तक एक बार भी चैंपियन नहीं बन पाई हैं, इसलिए इस बार टूर्नामेंट को नया विजेता मिलने का बेसब्री से इंतजार है।


फाइनल के लिए रिजर्व डे तय

खुशखबरी यह है कि इस खिताबी मुकाबले के लिए आयोजकों ने रिजर्व डे (4 जून) रखा है। अगर 3 जून को बारिश के कारण मैच नहीं हो पाया, तो यह मुकाबला अगले दिन खेला जाएगा।

अगर दोनों दिन नहीं हुआ मैच, तो पंजाब होगी विजेता
अगर बारिश के चलते 3 और 4 जून दोनों दिन फाइनल नहीं खेला जा सका, तो नियमों के अनुसार पंजाब किंग्स को चैंपियन घोषित किया जाएगा। इसका कारण यह है कि पंजाब लीग स्टेज में शीर्ष स्थान पर रही थी, जबकि आरसीबी दूसरे नंबर पर थी।

अंक तालिका में पंजाब का दबदबा

पंजाब किंग्स ने लीग स्टेज में 14 में से 9 मुकाबले जीते, 4 हारे और एक मैच रद्द हुआ। नेट रन रेट +0.372 के साथ टीम के 19 अंक थे। वहीं, आरसीबी ने भी 9 मैच जीते, 4 हारे और एक रद्द हुआ, लेकिन उनका नेट रन रेट +0.301 था।

3 जून को अहमदाबाद में मौसम की मार?

Weather की रिपोर्ट के अनुसार 3 जून को अहमदाबाद में दिन में बारिश की संभावना है। हालांकि, शाम 7 बजे, जब टॉस होना है, उस समय बारिश की संभावना लगभग शून्य बताई गई है। मैदान की स्थिति पर कितना असर पड़ेगा, ये तो मंगलवार को ही तय होगा।

Published By-Anjali Mishra

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in