बेवफाई, साजिश और फिर हत्या! सोनम रघुवंशी को लेकर पुलिस की जांच और परिवार के दावे कितने अलग

राजा रघुवंशी के भाई विपुल ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की और कहा कि सोनम ने आत्मसमर्पण नहीं किया। जब तक सोनम इस बात को स्वीकार नहीं करती, हम यह नहीं मानेंगे कि वह आरोपी है

09 June 2025

और पढ़े

  1. कौन हैं नितिन नबीन? पीएम मोदी की सराहना पाने वाले BJP के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
  2. BJP को मिला नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, नितिन नबीन संभालेंगे कमान
  3. दिल्ली में हवा का स्तर 'गंभीर', स्कूलों में हाइब्रिड क्लास और दफ्तरों में वर्क-फ्रॉम-होम लागू
  4. कौन हैं पंकज चौधरी? जिन्हें नियुक्त किया गया उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष
  5. कोहरे का कहर: हरियाणा-यूपी में कई सड़क हादसे, रेवाड़ी में 3–4 बसों की भिड़ंत, कई घायल
  6. Lionel Messi in India: आज मुंबई में मेसी बिखेरेगें अपना जलवा, कल दिल्ली में फुटबॉल प्रेमियों से करेंगे मुलाकात
  7. दिल्ली-एनसीआर में कोहरे और प्रदूषण का कहर, वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ स्तर पर, ग्रेप-4 लागू
  8. पवन सिंह को धमकी देने के आरोपों पर गैंगस्टर हरि बॉक्सर का बयान
  9. मेसी को देखने आए फैंस को मिली निराश, अव्यवस्था के चलते युवा भारती स्टेडियम में बवाल
  10. Parliament Attack: सफेद एंबेसडर, लाल बत्ती और काला दिन... संसद पर आतंकी हमले की आज 24वीं बरसी; जानें पूरी टाइमलाइन
  11. राजधानी में प्रदूषण का कहर जारी, शनिवार को फिर ‘बेहद खराब’ श्रेणी के करीब पहुंचा AQI
  12. 'पूरे साल नहीं लगा सकते हवाई किरायों पर सीमा', लोकसभा में बोले नागरिक उड्डयन मंत्री
  13. भारत ने आसान किए चीन के लिए वीजा नियम, दोनों देशों के व्यापार में आएगी तेजी
  14. जस्टिस स्वामीनाथन महाभियोग प्रस्ताव पर न्यायपालिका में हलचल, 56 पूर्व जजों ने जताई कड़ी आपत्ति
  15. राहुल गांधी ने लोकसभा में दिल्ली प्रदूषण पर की गंभीर चर्चा की मांग, बोले—यह राष्ट्रीय आपात स्थिति

मेघालय पुलिस के इस बयान के बाद कि दिवंगत राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम ने आत्मसमर्पण कर दिया है। हालांकि इसे लेकर अलग-अलग दावे भी किए जा रहे हैं। राजा के भाई विपुल रघुवंशी ने सोमवार को कहा कि वे तब तक इस बात से सहमत नहीं होंगे कि सोनम आरोपी है जब तक कि वह अपना अपराध स्वीकार नहीं कर लेती। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर सोनम इस मामले में शामिल हैं तो उन्हें सजा मिलनी चाहिए। वहीं सोनम रघुवंशी के पिता ने अपनी बेटी को निर्दोष बताते हुए मेघालय पुलिस पर कहानियां बनाने का आरोप लगाया।

राजा रघुवंशी के भाई ने की सीबीआई जांच की मांग

राजा रघुवंशी के भाई विपुल ने मामले में सीबीआई जांच की भी मांग की और कहा कि शिलांग (मेघालय) ने उनके कॉल का जवाब नहीं दिया और न ही मामले का कोई विवरण साझा किया। राजा रघुवंशी के भाई विपुल रघुवंशी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "मैंने रात करीब 2 बजे गोविंद से बात की थी। उसने मुझे बताया कि सोनम उत्तर प्रदेश में मिली है। हमने जब यूपी पुलिस से संपर्क किया तो सोनम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसने आत्मसमर्पण नहीं किया। जब तक सोनम इस बात को स्वीकार नहीं करती, हम यह नहीं मानेंगे कि वह आरोपी है। राजा और सोनम दोनों ही अपनी शादी से खुश थे। मैंने कभी दोनों को लड़ते नहीं देखा। पुलिस ने मेरे भाई की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं सौंपी है।"

राजा रघुवंशी के भाई ने कहा, "मेघालय के सीएम कहते रहते हैं कि पुलिस इस मामले में 24*7 काम कर रही है, लेकिन हम एसपी को फोन करते रहे, लेकिन उन्होंने कभी हमारा फोन नहीं उठाया। हमें नहीं पता कि सोनम गाजीपुर कैसे पहुंची। हम चाहते हैं कि मध्य प्रदेश पुलिस और सीबीआई इस मामले की जांच करें। शिलांग पुलिस ने हमारे साथ विवरण साझा नहीं किया। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि अगर सोनम इस मामले में शामिल है, तो उसे सजा मिलनी चाहिए।"

पुलिस का अभियान अभी भी जारी

उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार, स्वर्गीय राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी को वाराणसी-गाजीपुर मुख्य मार्ग पर एक ढाबे के पास पाया गया था। मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में अपने हनीमून के दौरान लापता हो गए थे। राजा रघुवंशी का शव बाद में 2 जून को मेघालय में बरामद किया गया था। इस बीच, राजा रघुवंशी की हत्या के सिलसिले में मध्य प्रदेश से तीन हमलावरों को भी पकड़ा गया है। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने यह घोषणा की। उन्होंने आगे कहा कि एक और हमलावर को पकड़ने के लिए पुलिस का अभियान अभी भी जारी है।

- TNP NEW

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in