सोनम ने जिसके लिए की बेवफाई उस राज से कैसे शुरु हुई प्रेम कहानी?

सोनम का राज के साथ शादी से पहले ही प्रेम संबंध थे और राज ही इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। इसके बाद सोनम कई दिनों तक खुद गायब रही।

09 June 2025

और पढ़े

  1. Gupt Navratri 2026: माघ गुप्त नवरात्रि में इन नौ दुर्गा स्वरूपों की होती है साधना, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि
  2. PM Modi ने गले लगाकर किया UAE राष्ट्रपति का स्वागत, दो घंटे की इस यात्रा में हुई कई अहम वार्ता
  3. IMF रिपोर्ट 2025-26: भारत की GDP ग्रोथ बढ़कर 7.3%, अर्थव्यवस्था पर पॉजिटिव संकेत
  4. BJP National President: नितिन नबीन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन, 20 जनवरी को ऐलान संभव
  5. अखिलेश के भाई प्रतीक का अपर्णा यादव से तलाक की ख़बर, कभी ई-मेल से हुआ था प्यार का इजहार अब इंस्टाग्राम पर तलाक का ऐलान
  6. देश की पहली Hydrogen Train हुई तैयार, PM Modi दिखा सकते हैं हरी झंडी; जानें पूरी खबर
  7. पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी कड़ाके की ठंड, IMD ने दी चेतावनी!
  8. 19 January Horoscope: इन राशि वाले रहें सावधान, जानें आज का राशिफल
  9. उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर जारी, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावना
  10. PM मोदी ने असम में 6,950 करोड़ की काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की रखी नींव, दो अमृत भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
  11. BJP सांसद Manoj Tiwari के घर लाखों की चोरी, चोर निकला करीबी! जानें पूरा मामला
  12. Gujarat में तीन दिन के दौरे पर Arvind Kejriwal, कहा- ‘जनता उम्मीद से देख....’
  13. बारिश, कोहरा और शीतलहर, इन राज्यों में अलर्ट; IMD ने कही ये बात
  14. Mauni Amavasya पर नदी में नहाने से ज्यादा खास हैं ये काम, जानें आज का शुभ योग
  15. भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, यात्री करेंगे आधुनिक सुविधाओं और तेज सफर के साथ सफर

मेघालय में इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राजा की पत्नी सोनम का राज कुशवाह नाम के एक व्यक्ति के साथ अफेयर था। पुलिस ने पुष्टि की कि सोनम ने प्रेमी राज के साथ मिलकर भाड़े के हत्यारों से पति राजा की हत्या करा दी थी। इसके बाद सोनम कई दिनों तक खुद गायब रही।

जानकारी के अनुसार सोनम का राज के साथ शादी से पहले ही प्रेम संबंध थे और राज ही इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। राजा की हत्या के कई दिनों बाद सोनम गाजीपुर के नंदगंज के नेशनल हाईवे पर स्थित काशी ढाबे पहुंची और ढाबे वाले से फोन मांगकर अपने घर पर काल की।

ढाबे पर पहुंचकर सोनम ने बताई ये कहानी

काशी ढाबे के संचालक शाहिल यादव ने बताया कि सोनम रात में ढाबे पर पहुंची थी और उसने सबसे पहले ढाबे पर बैठे कस्टमर से मदद मांगी थी। हालांकि, उन लोगों ने सोनम की मदद करने से मना कर दिया था तो वो संचालक शाहिल यादव के पास आई। शाहिल यादव ने आगे बताया कि सोनम ने उनसे कहा कि भैया अपना मोबाइल दे दीजिए। इसपर शाहिल ने सोनम को अपना मोबाइल दे दिया।

शाहिल यादव ने सोनम की फोन पर हुई बातचीत के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उसने फोन पर बात करते हुए भैया बोला और रोने लगी। इसके बाद शाहिल ने खुद सोनम की फैमिली से बात करते हुए उन्हें ढाबे का एड्रेस बताया। शाहिल ने जब सोनम से पूछा तो उसने अपनी शादी की बात बताते हुए कहा कि वो अपने पति के साथ मेघालय घूमने गई थी। जिसके बाद दोनों का उसका अपहरण कर लिया गया और उसके पति की हत्या कर दी गई। सोनम ने बताया कि वो राजा की हत्या को देखकर बेहोश हो गई थी।

जांच में सामने आई अफेयर की बात

पुलिस जांच में सामने आया कि सोनम का प्रेमी राज उसके पिता के प्लाईवुड फैक्ट्री में ही काम करता था। सोनम के पिता की इंदौर में एक छोटी प्लाईवुड फैक्ट्री है, जहां वो अक्सर जाया करती थी। इसी दौरान दोनोंं के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। पुलिस ने बताया कि इसी प्रेम प्रसंग के चलते सोनम और राज ने मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची।

क्या है पूरा मामला

सोनम की शादी 11 मई को इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के साथ हुई थी। शादी के नौ दिन बाद यानी 20 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए थे। कपल ने 23 मई की सुबह एक होमस्टे से चेकआउट किया था, जिसके बाद वो लापता हो गए थे। इसके बाद 2 जून को राजा का सड़ा-गला शव वेईसावडॉन्ग झरने के पास एक गहरी खाई से बरामद हुआ था। उसके बाद अब 9 जून को सोनम गाजीपुर में मिली।

-Shraddha Mishra

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in