.jpg)
Crime News: दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। बता दें, दिल्ली पुलिस ने एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आनंद कुमार के रूप में हुई है। जो पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। ये डेटिंग और मैट्रिमोनियल ऐप्स पर फर्जी प्रोफाइल के जरिए महिलाओं को फंसाता था।
फिल्म प्रोड्यूसर बताकर महिलाओं से की ठगी
आरोपी खुद को डॉक्टर, वकील, बिजनेसमैन, फिल्म प्रोड्यूसर बताकर महिलाओं से ठगी करता था। अब तक 500 से ज्यादा महिलाओं को शिकार बना चुका है। आरोपी के पास से 2 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा हुआ है।
प्राइवेट फोटो को वायरल करने की धमकी देता था
पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी आनंद कुमार प्यार और शादी का झांसा देकर पैसे ऐंठता था। महिलाओं की प्राइवेट फोटो/वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था।
खुद को मृत बताकर हुआ फरार
पुलिस ने यह भी बताया कि एक मामले में आरोपी ने महिला से 7 लाख रुपये की ठगी की थी। फिर खुद को मृत बताकर वह फरार हो गया था। आरोपी के पास से 4 मोबाइल फोन, 8 सिम कार्ड, 3 डेबिट कार्ड, सोने के कंगन और चेन बरामद की गई।
दिल्ली में पहले ही 2 केस दर्ज
आरोपी कई फर्जी नामों से बैंक अकाउंट चला रहा था। गौरतलब है कि आरोपी के खिलाफ पहले ही दिल्ली और गाजियाबाद में 2 केस दर्ज हैं। साइबर थाना की टीम ने टेक्निकल सर्विलांस से पश्चिम बंगाल से आरोपी को गिरफ्कार किया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Written By: Geeta Sharma















