'धुरंधर' ने रचा इतिहास 3000 करोड़ क्लब में एंट्री, बाहुबली' और 'पुष्पा' को छोड़ा पीछे

Dhurandhar 2 Collection: धुरंधर 2 की जबरदस्त सफलता ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े हैं, बल्कि पूरी धुरंधर फ्रेंचाइजी को 3000 करोड़ क्लब में पहुंचा दिया है।

15 April 2026

और पढ़े

  1. आमिर खान ने फ्लॉप फिल्मों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 2-3 महीने डिप्रेशन में चला...
  2. भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस धमाका! अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी करेगी 200 करोड़ की एंट्री
  3. इंटरनेशनल लेवल पर तैयार हो रही Ramayana... मेकर्स ने झोंकी पूरी ताकत
  4. बॉक्स ऑफिस पर ‘Karuppu’ का कब्जा, 100 करोड़ क्लब में फिल्म ने मारी एंट्री
  5. बैकलेस ड्रेस और गजरे में छाईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस सनम सईद, कान्स रेड कार्पेट पर हुआ शानदार डेब्यू
  6. सलमान खान का चौंकाने वाला बयान, कहा- आज तक कभी स्क्रिप्ट नहीं...
  7. ट्रोलिंग पर Alia Bhatt ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आपने मुझे नोटिस...
  8. Cannes Film Festival में आलिया भट्ट की ट्रोलिंग पर भड़का ये एक्टर, बोले-'पहले वहां तक पहुंचो!'
  9. 18 साल की उम्र में क्यों ठुकराई थी ‘मैंने प्यार किया’? भाग्यश्री ने खोले शूटिंग और सलमान खान से जुड़ी अनसुनी कहानियां
  10. दुबई में हुई मुलाकात, गोवा में रचाई शादी… अब क्यों उठ रहे हैं Mouni-Suraj के तलाक के सवाल?
  11. तृषा कृष्णन पर फिर बरसीं सुचित्रा, विजय के परिवार को लेकर कही बड़ी बात
  12. 'कृष्णावतरम पार्ट 1: हृदयम' हुई यूपी में टैक्स फ्री: सीएम योगी ने देखी फिल्म,कृष्ण बन छाए सिध्दार्थ गुप्ता
  13. Drishyam 3 की एडवांस बुकिंग ने मचाया धमाल, रिलीज से पहले करोड़ों की कमाई की
  14. मां बनने के बाद भी बॉलीवुड पर राज कर रहीं ये 6 एक्ट्रेसेस, प्रेग्नेंसी में भी नहीं रोका काम
  15. बजट 45 करोड़, कमाई सिर्फ 60 लाख... ‘दादी की शादी’ ने की कमजोर ओपनिंग

Dhurandhar 2 Collection: धुरंधर 2 की जबरदस्त सफलता ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े हैं, बल्कि पूरी धुरंधर फ्रेंचाइजी को 3000 करोड़ क्लब में पहुंचा दिया है। ऐसा करने वाली यह पहली भारतीय फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई है।

1300 करोड़ रुपए के पार पहुंचा फिल्म की कमाई

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज के लगभग एक महीने बाद भी सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है। एक रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने भारत में करीब 1094 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि इसका इंडिया ग्रॉस 1300 करोड़ रुपए के पार पहुंच चुका है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 1700 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। लगातार मिल रहे दर्शकों के प्यार की वजह से फिल्म अभी भी मजबूत प्रदर्शन कर रही है।

'धुरंधर' फ्रेंचाइजी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 3025 करोड़ रुपए पार

इससे पहले धुरंधर, जो 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी, ने भी शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 1307 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। इस तरह दोनों फिल्मों की कुल कमाई मिलाकर 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 3025 करोड़ रुपए से अधिक हो गया है।

बाहुबली, पुष्पा को कमाई में छोड़ा पीछे

दिलचस्प बात यह है कि 'धुरंधर 2' अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि यह आंकड़ा आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ 'धुरंधर' ने बाहुबली, पुष्पा और केजीएफ जैसी सुपरहिट फ्रेंचाइजियों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

आदित्य धर ने किया फिल्म का निर्देशन

फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जिन्होंने इसे एक हाई-ऑक्टेन स्पाई-थ्रिलर के रूप में पेश किया है। 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और राकेश बेदी जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

 Writen By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in