युद्धविराम के बाद फिर भड़का संघर्ष... इजरायल-ईरान युद्ध ने दुनिया की बढ़ाई चिंता

बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमने अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप को साफ तौर पर बता दिया है कि इजरायल क पास ईरान के खिलाफ किसी भी समय अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है।

15 घंटे पहले

और पढ़े

  1. चीन की इन बड़ी कंपनियों पर अमेरिका का बड़ा वार, अलीबाबा समेत कई नाम ब्लैकलिस्ट
  2. फिलीपींस में भूकंप से थर-थर कांपे लोग, कई इमारतें ढहीं, लोगों में अफरा-तफरी
  3. अमेरिका में भारतीय छात्र पर जानलेवा हमला, पिज्जा डिलीवरी के दौरान अंशुल कुंचा की हत्या
  4. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान की सक्रियता... नकवी पहुंचे तेहरान
  5. अमेरिका में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, स्ट्रीट फेस्टिवल के पास फायरिंग; 8 लोग घायल
  6. ईरान-युद्ध के बीच अमेरिका की बढ़ी टेंशन, क्या इजराइल कर रहा है उसकी जासूसी?
  7. ईरान से तनाव के बीच ट्रंप ने खामेनेई से मुलाकात की जताई इच्छा, तनाव कम करने की कोशिश तेज
  8. कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी हमले में भारतीय की मौत, 60 से ज्यादा घायल
  9. ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ खत्म, अमेरिका ने ईरान पर हमले रोकने की घोषणा की
  10. कुवैत-बहरीन पर हमले के बाद US का एक्शन, ईरानी ठिकानों को बनाया निशाना
  11. लेबनान पर इजरायली हमलों से बढ़ा तनाव, ईरान ने अमेरिका के साथ वार्ता पर लगाई रोक
  12. पाकिस्तान के बाद अब मिस्र की एंट्री, अमेरिका-ईरान वार्ता में बढ़ी कूटनीतिक हलचल
  13. ईरान ने शर्तें नहीं मानीं तो हमला करेंगे,डील की कोई जल्दी नहीं: ट्रंप
  14. अमेरिका-ईरान वार्ता पर अभी फैसला बाकी, ट्रंप ने समझौते को नहीं दी अंतिम मंजूरी
  15. शांति वार्ता के बीच बढ़ा तनाव... ईरान का अमेरिकी फाइटर जेट गिराने के दावे पर US का जवाब; कहा- ये झूठा...

मध्य पूर्व में एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंच गया है। हाल के संघर्ष विराम की उम्मीदों के बीच इजरायल और ईरान ने दोबारा एक-दूसरे के ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए हैं। इससे क्षेत्रीय स्थिरता पर सवाल खड़े हो गए हैं और वैश्विक स्तर पर भी चिंता बढ़ गई है।

ट्रंप ने इजरायल और ईरान से की अपील

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों से तत्काल सैन्य कार्रवाई रोकने और शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की अपील की है। उनका कहना है कि इजरायल और ईरान दोनों ही युद्धविराम चाहते हैं और अंतिम समझौते की दिशा में बातचीत जारी है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की जल्दबाजी या गलत निर्णय शांति स्थापना की कोशिशों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

इजरायल के प्रधानमंत्री ने कही ये बात

हालांकि, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका देश अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि इजरायल को अपनी रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने का पूरा अधिकार है और यह बात अमेरिका को भी बता दी गई है। उनके अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में इजरायल स्वतंत्र रूप से निर्णय लेगा। इस बीच, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने भी दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हिंसा का दोबारा शुरू होना चिंताजनक है और सभी संबंधित पक्षों को युद्धविराम का सम्मान करना चाहिए।

ईरान ने इजरायल दागीं मिसाइलें

रिपोर्टों के अनुसार, ईरान ने हाल ही में इजरायल की ओर कई मिसाइलें दागीं। तेहरान का आरोप है कि उसके सहयोगी संगठन हिज्बुल्लाह पर हुए हमले संघर्ष विराम की शर्तों का उल्लंघन थे। जवाबी कार्रवाई में इजरायल ने भी ईरानी ठिकानों को निशाना बनाया।

ईरान की रिवोल्यूशनरी किया दावा

ईरानी मीडिया के मुताबिक, तेहरान, तबरीज और इस्फहान समेत कई क्षेत्रों में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। वहीं, ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने दावा किया है कि उसने इजरायल के कुछ महत्वपूर्ण सैन्य अड्डों को निशाना बनाया। दूसरी ओर, इजरायली सेना का कहना है कि उसने ईरान से दागी गई मिसाइलों को रास्ते में ही नष्ट कर दिया।

नेतन्याहू ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई

बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सुरक्षा हालात की समीक्षा के लिए कैबिनेट की आपात बैठक भी बुलाई है। मौजूदा परिस्थितियों ने एक बार फिर पूरे मध्य पूर्व को अस्थिरता के दौर में ला खड़ा किया है, जबकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय संघर्ष को रोकने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज करने की मांग कर रहा है।

 

 

Written By Toshi Shah   

 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in