चीन की ‘सिलिकॉन बादशाहत’ को चुनौती! Pax Silica पार्टनरशिप में भारत की एंट्री

पैक्स सिलिका का साझेदार देशों में एआई संचालित विकास को गति देने के लिए एक टिकाऊ इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना लक्ष्य है। Pax Silica एक गठबंधन है, जिसे AI और Semiconductors के लिए ग्लोबल सप्लाई चेन को सुरक्षित करने के लिए शुरू किया गया है।

16 घंटे पहले

और पढ़े

  1. India Bangladesh Visa News: बांग्लादेश ने भारत के लिए वीजा सेवाएं फिर से बहाल की, द्विपक्षीय संबंधों में सुधार का संकेत
  2. AI Impact Summit 2026: 'ब्रेनलेस और शेमलेस है कांग्रेस', AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन पर भड़के संबित पात्रा
  3. AI Summit में यूथ कांग्रेस ने जमकर किया हंगामा, टी-शर्ट खोलकर की नारेबाजी
  4. होली पर घर यात्रा होगी आसान, प्रयागराज होते हुए यूपी, बिहार, गुजरात और दक्षिण भारत के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानिए शेड्यूल
  5. विवादित बयानों ने बढ़ाई राहुल गांधी की मुश्किलें! यूपी के बाद अब महाराष्ट्र की अदालत में होंगे पेश
  6. जापान-सिंगापुर के चार दिवसीय दौरे पर सीएम योगी... 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी होंगे रवाना, जानें पूरा शेड्यूल
  7. दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी... तो पहाड़ों पर बारिश के आसार, IMD ने जारी किए चेतावनी
  8. रियल एस्टेट घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: गुरुग्राम के Ansal Hub-83 प्रोजेक्ट की 82 करोड़ की संपत्ति जब्त
  9. पीएम मोदी के साथ मंच पर बदला सीन: AI समिट में OpenAI और Anthropic के CEO ने हाथ उठाने की जगह दिखाई मुठ्ठियां
  10. रहमतों का पाक महीना शुरू! मस्जिदों में उमड़ा सैलाब, चांद दिखते ही रोज़ा की हुई शुरुआत, इबादत में डूबा देश
  11. मौसम ने लिया यू-टर्न , पहाड़ जमे, मैदान भीगे जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम?
  12. AI क्रांति में भारत की ऐतिहासिक छलांग! एक मंच पर 2.5 लाख लोगों ने ली प्रतिज्ञा, क्या है टेक्नोलॉजी में नया विश्व रिकॉर्ड?
  13. दिल्ली के अस्पताल से नवजात की चोरी, दूध पिलाने के बहाने मासूम को ले उड़ी महिला, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
  14. गलगोटिया AI समिट से बाहर... यूनिवर्सिटी ने दी सफाई! जानिए आखिर क्या है चीनी रोबोट का मामला
  15. व्यापार और कूटनीति पर बड़ा फोकस: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला 14 मंत्रियों, 260 कंपनियों के साथ आएंगे भारत

भारत ने आज यानी शुक्रवार को एक बड़ा कदम उठाते हुए अमेरिकी नेतृत्व वाले रणनीतिक गठबंधन पैक्स सिलिका (Pax Silica) में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। इसके घोषणा पर साइन हो चुके हैं और अब महत्वपूर्ण खनिजों से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए सप्लाई चेन मजबूत करने में मदद मिलेगी, जबकि, तमाम तरह के दुर्लभ खनिजों (Rare Earths Metals) में चीन के प्रभुत्व का मुकाबला करने में भी ये साझेदारी काफी मददगार रहेगी। 

चीन पर निर्भरता होगी कम

पैक्स सिलिका से साझेदारी के बाद भारत को दुर्लभ पृथ्वी खनिजों के आयात के लिए चीन पर अपनी भारी निर्भरता को कम करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही महत्वपूर्ण खनिजों और एआई के लिए लचीली सप्लाई चेन को भी मजबूती मिल सकती है।

AI Summit में हुए साइन

नई दिल्ली में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट (India AI Impact Summit 2026) में इस घोषणापत्र पर साइन किए गए हैं। इस पहल का लक्ष्य तकनीकी सहयोग को बढ़ाना और नेक्स्ट जेनेरेशन बिजनेस के लिए जरूरी प्रमुख संसाधनों तक सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करना है। इसके अलावा यह कदम प्रस्तावित India-US Trade Deal को अंतिम रूप देने और द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने के बीच बड़ा प्रयास है। बता दें कि इस पहल की शुरुआत बीते साल दिसंबर में वाशिंगटन में आयोजित Pax Silica Summit में हुई थी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, ग्रीस, इज़राइल, जापान, कतर, साउथ कोरिया, सिंगापुर, यूएई और यूके जैसे देश शामिल रहे थे।

क्या हैं पैक्स सिलिका के फायदे

रिपोर्ट की मानें, तो भारत, पैक्स सिलिका का हिस्सा बन गया है और इससे भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर उद्योग को भी तगड़ा बेनेफिट होगा। बता दें कि देश में 10 संयंत्र पहले से ही स्थापित हैं और कई स्थापित किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द पहला सेमीकंडक्टर संयंत्र कॉमर्शियल प्रोडक्शन भी शुरू कर देगा।

क्या है ये Pax Silica? 

पैक्स सिलिका का साझेदार देशों में एआई संचालित विकास को गति देने के लिए एक टिकाऊ इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना लक्ष्य है। Pax Silica एक गठबंधन है, जिसे AI और Semiconductors के लिए ग्लोबल सप्लाई चेन को सुरक्षित करने के लिए शुरू किया गया है। ये 20वीं सदी की तेल और इस्पात पर निर्भरता से सिलिकॉन और महत्वपूर्ण खनिजों द्वारा संचालित अर्थव्यवस्था की ओर एक बदलाव का प्रतीक है। ये गठबंधन अमेरिकी आर्थिक मामलों के उप सचिव जैकब हेलबर्ग के नेतृत्व में काम कर रहा है।

  written by- Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in