IPL Final 2025 से पहले न्यूजीलैंड ने जारी की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, जानिए किसके हाथ क्या लगा

IPL 2025 फाइनल से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) ने आगामी 2025-26 सीजन के लिए अपनी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सूची जारी कर दी है, जो कई मायनों में खास और दिलचस्प है।

03 June 2025

और पढ़े

  1. “ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए MS.Dhoni", बोले – "यह वो पल है जिसे मैं ताउम्र संजोकर रखूंगा"
  2. "18 साल का सपना पूरा हुआ, विराट की जीत पर छलका अनुष्का का प्यार"
  3. "IPL 2025: RCB की ऐतिहासिक जीत और इनामों की बारिश, विराट हुए भावुक"
  4. क्या विराट कोहली 18 साल के सूखे को खत्म कर पाएंगे? या पंजाब इतिहास रचकर पहली बार चैंपियन बनेगा?
  5. IPL 2025 Final: बारिश बनी रोड़ा तो पंजाब बनेगा नया चैंपियन! जानें कैसे RCB फिर रह सकता है खाली हाथ?
  6. IPL- PBKS vs MI : पंजाब के शेरों ने मुंबई को हराकर फाइनल में मारी एंट्री, अय्यर ने खेली धमाकेदार पारी
  7. Punjab Kings vs Mumbai Indians : का महामुकाबला आज, बारिश की वजह से मैच में देरी, करो या मरो की जंग में क्या होगा!
  8. IPL-MIvsGT: मुंबई के तूफान में गुजरात टाइंट्स हो गई धराशायी, रोहित और बुमराह ने मचाया कहर
  9. IPL Update- RCB vs LSG: बेंगलुरू ने लखनऊ को 6 विकेट से हराकर क्वालीफायर-1 में बनाई जगह
  10. IPL खेलने के सवाल पर धोनी का कैसा सस्पेंस, सन्यास नहीं लेंगे फिर क्या करेंगे?
  11. कमेंटेटर के बाद भविष्यवक्ता बने नवजोत सिंह सिद्धू, IPL 2025 के विनर को लेकर की भविष्यवाणी
  12. “कोहली के रंग में रंगेगा एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, फैंस सफेद जर्सी में देंगे किंग को ट्रिब्यूट!"
  13. भारत-पाक के बीच सीजफायर के बाद फिर शुरू हो रहा IPL, BCCI ने जारी किया नया शेड्यूल
  14. टेस्ट क्रिकेट से सन्यास के ऐलान के बाद प्रेमानंद से मिलने पहुंचे विराट और अनुष्का
  15. Virat Kohli ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, फैंस बोले- King Forever

IPL 2025 फाइनल से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) ने आगामी 2025-26 सीजन के लिए अपनी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सूची जारी कर दी है, जो कई मायनों में खास और दिलचस्प है। इस बार 20 खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है, जिसमें चार नए चेहरों को भी जगह दी गई है।

पंजाब किंग्स के तेज़ गेंदबाज़ काइल जैमीसन, जो इस सीजन चोटिल खिलाड़ी की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल हुए थे, उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर चयनकर्ताओं का भरोसा जीत लिया है और उन्हें फिर से कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में जगह दी गई है। जैमीसन इससे पहले 2021 में RCB की ओर से भी खेल चुके हैं, लेकिन चोटों के कारण उनका करियर बाधित रहा था।

चार नए खिलाड़ी, जिनकी एंट्री चर्चा में रही:
इस बार जिन चार नए खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है, वे हाल ही में इंटरनेशनल डेब्यू कर चुके हैं। ये खिलाड़ी हैं:

  • मिच हे
  • मुहम्मद अब्बास
  • जक फाउलकेस
  • आदित्य अशोक

इन युवाओं ने सीमित मौकों में खुद को साबित किया और अब उन्हें जुलाई में होने वाले जिम्बाब्वे दौरे और वेस्टइंडीज, इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ घरेलू सीज़न में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है।

2025-26 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सूची के 20 खिलाड़ी:
मुहम्मद अब्बास, आदित्य अशोक, टॉम ब्लंडेल, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जक फाउलकेस, मिच हे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, विलियम ओरुरके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिचेल सेंटनर, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, और विल यंग।

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in


X
X