झांसी में बीयर कंटेनर और मिर्ची ट्रक की टक्कर, कई घंटे बाधित रहा यातायात

UP News: यूपी के झांसी जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जहां बीयर से भरे कंटेनर और मिर्ची से लदे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई।

15 April 2026

और पढ़े

  1. बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एयर इंडिया विमान की टेल रनवे से टकराई,जांच के लिए विमान ग्राउंडेड
  2. महंगाई का झटका: केरल और राजस्थान में दूध हुआ महंगा, देखें नई कीमतें
  3. तमिलनाडु में विजय कैबिनेट का पहला विस्तार, नए 23 मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी
  4. 'गाय की कुर्बानी तो जरूर होगी...',बकरीद से पहले हुमायूं कबीर का विवादित बयान
  5. पश्चिम बंगाल में नया आदेश जारी, सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम्’ हुआ अनिवार्य
  6. यूपी में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, ओबीसी आरक्षण पर आयोग करेगा अध्ययन
  7. EVM गड़बड़ी के आरोपों के बाद फलता में फिर मतदान, सियासी पारा हाई
  8. 'आपका प्रधानमंत्री और गृह मंत्री गद्दार है...', राहुल गांधी के बयान पर मचा बवाल
  9. युवक ने शक के चलते प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, जांच में खुले चौंकाने वाले राज
  10. केरल में नई UDF सरकार में खींचतान! मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर टकराव जारी
  11. 'बस्तर से नक्सलवाद खत्म,विकास की नई शुरुआत', अमित शाह का बड़ा दावा
  12. 'आर्थिक तूफान आने वाला है...', आखिर राहुल गांधी ने ऐसा क्यों कहा?
  13. जस्टिस स्वर्ण कांत शर्मा पर पोस्ट से केजरीवाल-सिसोदिया की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली हाई कोर्ट का नोटिस जारी
  14. मतदान से पहले TMC को बड़ा झटका, जहांगीर ने चुनाव से पहले छोड़ी उम्मीदवारी
  15. पवन खेड़ा के बाद अब सासंद रणदीप सिंह सुरजेवाला की बढ़ी मुश्किलें, गुवाहाटी पुलिस ने जारी किया समन

UP News: यूपी के झांसी जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जहां बीयर से भरे कंटेनर और मिर्ची से लदे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा।

क्या है पूरा मामला

यह घटना मोंठ थाना क्षेत्र के अंतर्गत झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर नेहरू नगर के पास हुई। जानकारी के अनुसार, मेरठ से बीयर लेकर आ रहा कंटेनर तेज रफ्तार में था। इसी दौरान सामने से आ रहे मिर्ची से लदे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक में लदी मिर्ची के बोरे सड़क पर बिखर गए, जिससे रास्ता पूरी तरह जाम हो गया।

हादसे में दोनों वाहन चालक घालय

हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां दोनों का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

चोरी की डर से घटना स्थल पर मौजूद रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मोंठ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। साथ ही, बीयर की खेप को सुरक्षित रखने के लिए विशेष पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि किसी प्रकार की चोरी या लूट की घटना न हो सके।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे विशेषकर रात के समय सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Write By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in