.jpg)
India Bangladesh Visa News: बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने अपने कार्यकाल की शुरुआत में ही भारत के साथ रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रधानमंत्री रहमान ने अपनी सरकार के पहले ही हफ्तों में भारत के लिए वीजा सेवाओं को पुनः बहाल करने का निर्णय लिया। यह फैसला पूर्व प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस की सरकार द्वारा करीब दो महीने पहले लगाए गए प्रतिबंध को उलटने जैसा है।
दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने 20 फरवरी 2026 से भारतीय नागरिकों के लिए सभी प्रकार के वीजा सेवाओं को फिर से शुरू कर दिया है। इसमें मेडिकल वीजा, पर्यटन वीजा, बिजनेस वीजा और वर्क वीजा जैसी सभी प्रमुख कैटेगरी शामिल हैं। इससे पहले, दिसंबर 2025 में बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा और कट्टरपंथी गतिविधियों के कारण भारत-बांग्लादेश के बीच कांसुलर और वीजा सेवाएं रोक दी गई थीं।
वीजा बहाली से दोनों देशों के संबंधों में सुधार
सूत्रों के अनुसार, यह फैसला तारिक रहमान की सरकार द्वारा सत्ता में आने के सिर्फ तीन दिन बाद लिया गया। इसे दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों को सुधारने का एक स्पष्ट संकेत माना जा रहा है। बहाली के साथ ही भारतीय नागरिक अब बांग्लादेश में आसानी से यात्रा कर सकते हैं और वहां मेडिकल, पर्यटन या व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए वीजा प्राप्त कर सकते हैं।
बांग्लादेश के सिलहट में भारतीय कांसुलर अधिकारी अनिरुद्ध दास ने बताया कि 19 फरवरी 2026 से बांग्लादेशी नागरिकों के लिए भी सभी वीजा सेवाओं को बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस समय मेडिकल वीजा और डबल-एंट्री वीजा जारी किए जा रहे हैं, और जल्द ही अन्य ट्रेवल और व्यावसायिक वीजा कैटेगरी भी पुनः उपलब्ध होंगी।
बांग्लादेश भारत के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को करना चाहता सशक्त
पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश में कट्टरपंथी राजनीतिक कार्यकर्ता शरीफ उस्मान बिन हादी की हत्या के बाद दोनों देशों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया था। इसी के कारण वीजा और कांसुलर सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गई थीं। नई सरकार के इस कदम से यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि बांग्लादेश भारत के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को फिर से सशक्त करना चाहता है।
आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों की आशंका
विशेषज्ञों का कहना है कि वीजा सेवाओं की बहाली न केवल पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा देगी, बल्कि दोनों देशों के बीच आपसी भरोसे और कूटनीतिक सहयोग को भी मजबूत करेगी। इससे सीमापार आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। दोनों देशों के अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि आगे आने वाले महीनों में कांसुलर सेवाओं और वीजा प्रक्रियाओं को और अधिक सुगम बनाने पर काम किया जाएगा। यह कदम व्यापारियों, पर्यटकों और छात्रों के लिए सुविधाजनक माहौल तैयार करेगा।
तारिक रहमान फैसला लाएगा सकारात्मक राजनयिक बदलाव
नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान के इस निर्णय को बांग्लादेश और भारत के बीच सकारात्मक राजनयिक बदलाव की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, जो भविष्य में दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत कर सकता है।
Writen By: Geeta Sharma

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)