पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले, बेटे आनंद ने दी मुखाग्नि, पूरे देश में शोक की लहर

Asha Bhosle Death: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई।

13 April 2026

और पढ़े

  1. आमिर खान ने फ्लॉप फिल्मों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 2-3 महीने डिप्रेशन में चला...
  2. भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस धमाका! अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी करेगी 200 करोड़ की एंट्री
  3. इंटरनेशनल लेवल पर तैयार हो रही Ramayana... मेकर्स ने झोंकी पूरी ताकत
  4. बॉक्स ऑफिस पर ‘Karuppu’ का कब्जा, 100 करोड़ क्लब में फिल्म ने मारी एंट्री
  5. बैकलेस ड्रेस और गजरे में छाईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस सनम सईद, कान्स रेड कार्पेट पर हुआ शानदार डेब्यू
  6. सलमान खान का चौंकाने वाला बयान, कहा- आज तक कभी स्क्रिप्ट नहीं...
  7. ट्रोलिंग पर Alia Bhatt ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आपने मुझे नोटिस...
  8. Cannes Film Festival में आलिया भट्ट की ट्रोलिंग पर भड़का ये एक्टर, बोले-'पहले वहां तक पहुंचो!'
  9. 18 साल की उम्र में क्यों ठुकराई थी ‘मैंने प्यार किया’? भाग्यश्री ने खोले शूटिंग और सलमान खान से जुड़ी अनसुनी कहानियां
  10. दुबई में हुई मुलाकात, गोवा में रचाई शादी… अब क्यों उठ रहे हैं Mouni-Suraj के तलाक के सवाल?
  11. तृषा कृष्णन पर फिर बरसीं सुचित्रा, विजय के परिवार को लेकर कही बड़ी बात
  12. 'कृष्णावतरम पार्ट 1: हृदयम' हुई यूपी में टैक्स फ्री: सीएम योगी ने देखी फिल्म,कृष्ण बन छाए सिध्दार्थ गुप्ता
  13. Drishyam 3 की एडवांस बुकिंग ने मचाया धमाल, रिलीज से पहले करोड़ों की कमाई की
  14. मां बनने के बाद भी बॉलीवुड पर राज कर रहीं ये 6 एक्ट्रेसेस, प्रेग्नेंसी में भी नहीं रोका काम
  15. बजट 45 करोड़, कमाई सिर्फ 60 लाख... ‘दादी की शादी’ ने की कमजोर ओपनिंग

Asha Bhosle Death: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। 12 अप्रैल रविवार को उनका निधन हुआ। सोमवार शाम को मुंबई के शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे आनंद ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान आशा ताई अमर रहें के नारों के बीच उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

कई हस्तियों ने कालजयी गीत गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी

आशा भोसले का अंतिम सफर भी उनके जीवन की तरह ही यादगार रहा। संगीत जगत की कई हस्तियों ने उनके कालजयी गीत गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शान और अनूप जलोटा सहित कई कलाकारों ने उनके गीतों के जरिए उन्हें याद किया। माहौल में जहां एक ओर गहरा दुख था, वहीं दूसरी ओर उनके संगीत के प्रति आभार और सम्मान भी झलक रहा था।

अंतिम दर्शन में पहुंचे कई फिल्मी सितारें

उनके अंतिम दर्शन के लिए फिल्म, संगीत, खेल और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं। ए आर रहमान, शबाना आज़मी, रणवीर सिंह, तब्बू, जैकी श्रॉफ, फरहान अख्तर, सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद सिराज और विक्की कौशल सहित कई प्रसिद्ध व्यक्तित्वों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

सांस लेने में तकलीफ के कारण बिगड़ी तबीयत

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते उन्हें 11 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सांस लेने में तकलीफ के कारण उनकी हालत बिगड़ती गई और उन्हें ICU में रखा गया। डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनकी मृत्यु का कारण मल्टी-ऑर्गन फेलियर बताया गया।

संघर्षों से भरा रहा आशा भोसले का करियर

आशा भोसले ने अपने करियर की शुरुआत अपनी बहन लता मंगेशकर के साथ की थी। 16 वर्ष की उम्र में उन्हें पहली बार फिल्म 'रात की रानी' में सोलो गाने का मौका मिला, जिससे उन्हें पहचान मिली। उन्होंने हिंदी, मराठी, बंगाली सहित कई भाषाओं में 12,000 से अधिक गाने गाए और संगीत जगत में अमिट छाप छोड़ी। उनकी आवाज, उनका अंदाज और उनकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी।

 Writen By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in