
Movie Bhooth Bangla Screening: अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को लेकर काफी चर्चा में हैं। आपको बता दें कि 'भूत बंगला' 17 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, तब्बू, राजपाल यादव, परेश रावल जैसे सेलेब्स नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज से पहले ही फिल्म के निर्माताओं ने प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म की 15 अप्रैल को मुंबई में एक स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया। वहीं, इस खास मौके पर फिल्म की स्टार कास्ट और कई बॉलीवुड सेलेब्स ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। साथ ही, कुछ हस्तियों ने तो कार्यक्रम के रेड कार्पेट पर बेहद अनोखा ग्लैमरस लुक दिखाया।
सेलेब्स ने अनोखें अंदाज में भूत बंगला की स्पेशल स्क्रीनिंग में शिरकत की
तबू के ट्रेडिशनल अंदाज ने जीता दिल
तबू, जो एक दमदार भूमिका निभा रही हैं 'भूत बंगला' में। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर तबू ने ट्रेडिशनल अंदाज देखने को मिला, उन्होंने सुनहरे काम से सजी खूबसूरत हरी ड्रेस के साथ मैचिंग डिजाइनर दुपट्टा पहनकर शिरकत की। स्टाइलिश आउटफिट में वह बला की खूबसूरत लग रही थीं।
वामिका गब्बी का ग्लैमरस गाउन बना आकर्षण का केंद्र
फिल्म 'भूत बंगला' में अहम किरदार निभा रहीं वामिका गब्बी ने इवेंट में ब्लैक सीक्वेंस गाउन पहनकर सबका ध्यान खींच लिया। उनकी ड्रेस में पीछे की ओर दिया गया बोल्ड स्लिट उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना रहा था।
'राजपाल यादव का सिंपल लेकिन स्टाइलिश अवतार
फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगाने वाले राजपाल यादव स्क्रीनिंग में कैजुअल और स्टाइलिश अंदाज़ में नजर आए। बेज टी-शर्ट, मैचिंग जैकेट, सफेद ट्राउजर और स्नीकर्स में उनका लुक काफी कूल लगा।
तमन्ना भाटिया का एलिगेंट और क्लासी स्टाइल
एकता कपूर की फिल्म 'वन' में नजर आने वाली तमन्ना भाटिया भी इस खास मौके पर पहुंचीं। उन्होंने ब्लैक-ब्राउन आउटफिट के साथ कोट कैरी किया और स्लीक बन हेयरस्टाइल से अपने लुक को पूरा किया।
गोविंदा के बेटे यश की एंट्री, डेब्यू की चर्चा तेज
गोविंदा और सुनीता आहूजा के बेटे यश भी इस स्क्रीनिंग में नजर आए। खबरें हैं कि वह जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे उनकी मौजूदगी खास बन गई।
इन हस्तियों के अलावा, एकता कपूर, अर्जुन बिजलानी और अन्य सेलेब्स भी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में मौजूद रहे। बता दें कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन इस कार्यक्रम में अनुपस्थित थे।

‘भूत बंगला’: कॉमेडी-हॉरर में पुरानी हिट जोड़ी की वापसी
'भूत बंगला' अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की करीब 14 साल बाद साथ वापसी को दर्शाती है। इससे पहले दोनों ने 'हेरा फेरी', 'गरम मसाला', 'भागम भाग', 'भूल भुलैया', 'दे दना दन' और 'खट्टा मीठा' जैसी हिट फिल्मों में साथ काम किया है। इस फिल्म में परेश रावल, राजेश शर्मा और दिवंगत असरानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अक्षय कुमार ने बताया कि यह फिल्म असरानी को एक खास श्रद्धांजलि होगी, जिनका 20 अक्टूबर 2025 को निधन हुआ था। इसके अलावा, अक्षय जल्द ही प्रियदर्शन की एक और फिल्म 'हैवान' में सैफ अली खान के साथ दिखेंगे। वहीं, रोहित शेट्टी की 'गोलमाल 5' में वह खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे और 'वेलकम टू द जंगल' भी उनकी अपकमिंग फिल्मों में शामिल है।
Written By - Namita Verma








.jpg)


.jpg)
.jpg)


