रोमांटिक हीरो से गैंगस्टर बने अहान पांडे, अली अब्बास की फिल्म में डार्क अवतार में आएंगे नजर

फिल्म 'सैयारा' के बाद अहान पांडे अब अपने नए फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। अली अब्बास जफर की अगली फिल्म उनकी एंट्री हुई है, जिसमें वो दमदार किरदार में नजर आएंगे।

14 April 2026

और पढ़े

  1. आमिर खान ने फ्लॉप फिल्मों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 2-3 महीने डिप्रेशन में चला...
  2. भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस धमाका! अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी करेगी 200 करोड़ की एंट्री
  3. इंटरनेशनल लेवल पर तैयार हो रही Ramayana... मेकर्स ने झोंकी पूरी ताकत
  4. बॉक्स ऑफिस पर ‘Karuppu’ का कब्जा, 100 करोड़ क्लब में फिल्म ने मारी एंट्री
  5. बैकलेस ड्रेस और गजरे में छाईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस सनम सईद, कान्स रेड कार्पेट पर हुआ शानदार डेब्यू
  6. सलमान खान का चौंकाने वाला बयान, कहा- आज तक कभी स्क्रिप्ट नहीं...
  7. ट्रोलिंग पर Alia Bhatt ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आपने मुझे नोटिस...
  8. Cannes Film Festival में आलिया भट्ट की ट्रोलिंग पर भड़का ये एक्टर, बोले-'पहले वहां तक पहुंचो!'
  9. 18 साल की उम्र में क्यों ठुकराई थी ‘मैंने प्यार किया’? भाग्यश्री ने खोले शूटिंग और सलमान खान से जुड़ी अनसुनी कहानियां
  10. दुबई में हुई मुलाकात, गोवा में रचाई शादी… अब क्यों उठ रहे हैं Mouni-Suraj के तलाक के सवाल?
  11. तृषा कृष्णन पर फिर बरसीं सुचित्रा, विजय के परिवार को लेकर कही बड़ी बात
  12. 'कृष्णावतरम पार्ट 1: हृदयम' हुई यूपी में टैक्स फ्री: सीएम योगी ने देखी फिल्म,कृष्ण बन छाए सिध्दार्थ गुप्ता
  13. Drishyam 3 की एडवांस बुकिंग ने मचाया धमाल, रिलीज से पहले करोड़ों की कमाई की
  14. मां बनने के बाद भी बॉलीवुड पर राज कर रहीं ये 6 एक्ट्रेसेस, प्रेग्नेंसी में भी नहीं रोका काम
  15. बजट 45 करोड़, कमाई सिर्फ 60 लाख... ‘दादी की शादी’ ने की कमजोर ओपनिंग

सैयारा (Saiyaara) की कामयाबी के बाद अहान पांडे  (Ahaan Panday) एक बार फिर चर्चा में हैं। अपनी डेब्यू फिल्म में रोमांटिक हीरो की छवि बनाने के बाद अब वह एक बिल्कुल अलग और ज्यादा तीखे अंदाज में नजर आने वाले हैं। जल्द ही वह डायरेक्टर अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) की अगली फिल्म में काम करते दिखेंगे, जो उनके करियर का एक नया और चुनौतीपूर्ण मोड़ माना जा रहा है।

गैंगस्टर के किरदार में दिखाई देंगे अहान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार अहान एक गैंगस्टर के किरदार में दिखाई देंगे। इस रोल के लिए उन्होंने खास तैयारी शुरू कर दी है ताकि अपने किरदार को ज्यादा वास्तविकता के साथ पर्दे पर उतार सकें। फिल्म की शूटिंग 3 अप्रैल से मुंबई में शुरू हो चुकी है, जबकि आगे का शेड्यूल लंदन में शूट किया जाएगा। मेकर्स का लक्ष्य है कि पूरी फिल्म की शूटिंग 2027 की शुरुआत तक पूरी कर ली जाए।

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

A post shared by Ali Abbas Zafar (@aliabbaszafar)

जिमी शेरगिल भी इस प्रोजेक्ट में

इस प्रोजेक्ट में जिमी शेरगिल (Jimmy Shergill) भी अहम भूमिका निभा रहे हैं, जो लंबे समय बाद यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films) के साथ जुड़ रहे हैं। वहीं शरवरी (Sharvari) को फिल्म की लीड एक्ट्रेस के तौर पर कास्ट किया गया है, जबकि निगेटिव रोल के लिए ऐश्वर्या ठाकरे (Aaishvary Thackeray) का चयन हुआ है।

डायरेक्टर ने अहान की सराहना की

डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने भी अहान की सराहना करते हुए कहा है कि उनमें एक अलग तरह की सादगी और ईमानदारी है, जो आज के समय में कम देखने को मिलती है।

अहान के लिए बड़ा टर्निंग पॉइंट होगा साबित

जहां ‘Saiyaara’ में अहान का अंदाज एक रोमांटिक हीरो का था, वहीं इस नई फिल्म में उनका किरदार ज्यादा डार्क और रफ अवतार में नजर आएगा। यह बदलाव उनके करियर के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। अब दर्शकों की नजर इस बात पर टिकी है कि वह इस नए अवतार को कितना पसंद करते हैं।

Written By Toshi Shah 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in