एक्ट्रेस रवीना टंडन हुईं Air India की फ्लाइट पर सवार, अहमदाबाद हादसे पर कह डाली ये बात

अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना के कुछ दिन बाद एक्ट्रेस रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसने कई लोगों को भावुक कर दिया।

16 June 2025

और पढ़े

  1. नेहा कक्कड़ ने लिया ब्रेक, पोस्ट से मची हलचल, फैंस को हुई टेंशन
  2. रिलीज से पहले ही War 2 और Dhurandhar को दी मात, Border 2 की प्री टिकट सेल ने विदेश में भी मचाया धमाल
  3. BGPH Trailer: कॉमेडी और हॉरर के साथ बड़े पर्दे पर हंसी का तूफान लाने वाली है 'भाबीजी घर पर हैं' फिल्म, जानिए रिलीज डेट और बाकी डिटेल्स
  4. धनुष-मृणाल ठाकुर शादी की खबरों ने मचाई हलचल, अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं
  5. Dhurandhar फेम एक्ट्रेस का हुआ ब्रेकअप, छलका दर्द! कहा- 'मुझे नीचा दिखाए …’
  6. फिल्म छावा पर दिए विवादित बयान को लेकर जमकर ट्रोलिंग, अब एआर रहमान ने दी कैसी सफाई, क्या है पूरा मामला?
  7. पंजाबी सिंगर B-Praak को 10 करोड़ की फिरौती की धमकी, मोहाली पुलिस की जांच जारी
  8. जल्द शुरू होने वाला है टीवी पर एक धमाकेदार शो The-50, ये सेलेब्स आ सकते हैं नजर
  9. डॉन 3 में शाहरुख खान ने फिर मारी एंट्री! रणवीर फिल्म से बाहर; जानें पूरी खबर
  10. पति Sidharth के बर्थडे पर Kiara ने गाया गाना, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  11. दिल्ली कॉन्सर्ट विवाद: हनी सिंह ने मांगी माफी, कहा- मेरा मकसद गलत संदेश देना नहीं था
  12. Happy Patel Review: जासूसी कॉमेडी में छाए वीर दास, फिल्म में मजेदार पल लेकिन दमदार कहानी की कमी
  13. Dhurandhar 2 के ट्रेलर पर काम शुरू, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
  14. Mardaani 3 का धाकड़ ट्रेलर हुआ आउट, फैंस कर रहे रानी मुखर्जी की जबरदस्त तारीफ
  15. इस दिन OTT पर रिलीज होगी Avatar: Fire And Ash, कई भाषाओं में मौजूद होगी फिल्म

अहमदाबाद में हाल ही में हुए एक प्लेन क्रैश ने देश को हिला कर रख दिया है। हम बात कर रहे हैं 12 जून को अहमदाबाद के मेघानी नगर के पास हुए एयर इंडिया विमान हादसे की। ये एक बेहद दर्दनाक हादसा था, जहां टेकऑफ के कुछ ही देर बाद एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर क्रैश हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार 242 लोगों में से मात्र एक ही जीवित बचा था। वहीं इस घटना पर एक जानी-मानी एक्ट्रेस द्वारा की गई भावनात्मक प्रतिक्रिया ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है।

इस भयावह दुर्घटना के कुछ दिन बाद एक्ट्रेस रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसने कई लोगों को भावुक कर दिया। बता दें कि एक्ट्रेस रवीना टंडन ने सोमवार को एयर इंडिया की एक फ्लाइट में यात्रा की और उससे जुड़ी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। लेकिन एक्ट्रेस ने पोस्ट के जरिए केवल तस्वीरें ही नहीं, अपने इमोशन्स भी शेयर किए।

रवीना टंडन ने अपने पोस्ट में लिखा कि, "नई शुरुआत... सभी बाधाओं के बावजूद फिर से उड़ान भरना और मजबूत होना। सवारियों का सन्नाटा और क्रू की मुस्कान में दुख की छाया थी। यात्रियों और क्रू के बीच चुपके से संवेदनाएं दिख रही थीं..." अपनी इस पोस्ट के जरिए रवीना ने पीड़ितों के परिवार के लिए भी गहरी संवेदना जताते हुए लिखा कि, "यह एक ऐसा घाव है जो कभी नहीं भर सकता। एयर इंडिया को शुभकामनाएं... निडर होकर फिर से मजबूत होने की इच्छा। जय हिंद।"

वहीं, रवीना टंडन की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा मिला-जुला रिएक्शन आया है। जहां कुछ लोगों ने एक्ट्रेस की भावनाओं को समझा, वहीं कुछ यूजर्स ने रवीना द्वारा एयर इंडिया का समर्थन किए जाने पर नाराजगी भी जताई।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने भी एयर इंडिया को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर सुरक्षा प्रोटोकॉल पर सवाल उठाते हुए साफ कहा था कि वे अब एयर इंडिया से कभी सफर नहीं करेंगे। उन्होंने हादसे को बहुत ही गंभीर लापरवाही बताया था।

देखा जाए तो यहां एक तरफ वॉर्नर और अन्य लोग, इस हादसे को लेकर गुस्से में हैं और सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, दुसरी तरफ रवीना टंडन जैसी शख्सियतें हैं, जो दुख के इस दौर में *उम्मीद और नई शुरुआत की बात* कर रही हैं। इस हादसे को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियां सामने आ रही है लेकिन जिन परिवारों ने अपनों को इस हादसे में खोया है, उनके लिए हमारा दिल भी उतना ही दुखी है।

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in