मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा इशारा, पाकिस्तान में हो सकती है अगली कूटनीतिक की बैठक

अमेरिका-ईरान के बीच संवाद फिर से शुरू होने की कोशिशें तेज हो रही हैं, और इसमें पाकिस्तान संभावित मेजबान और मध्यस्थ की भूमिका निभा सकता है।

15 April 2026

और पढ़े

  1. डील या युद्ध? ट्रंप के बयान से तेज हुई अमेरिका-ईरान टकराव की आशंका
  2. पीएम ने जियोर्जिया मेलोनी को दिया 'Melody' टॉफी, भारत-इटली रिश्तों में घुली मिठास
  3. इटली पहुंचे PM मोदी का भव्य स्वागत, मेलोनी संग पीएम की सेल्फी वायरल
  4. सितंबर 12-13 को भारत आएंगे व्लादिमीर पुतिन, नई दिल्ली में BRICS सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
  5. वियतनाम दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रणनीतिक साझेदारी को मिलेगा नया आयाम
  6. अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर… ट्रंप ने हमला रोका, तो ईरान ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
  7. अमेरिका के सैन डिएगो में मस्जिद के बाहर गोलीबारी में तीन की मौत, टीनएजर्स हमलावरों ने भी खुद को उड़ाया
  8. PM मोदी का नॉर्वे दौरा: 43 साल बाद भारतीय PM पहुंचे, यूरोप में नए अध्याय की शुरुआत
  9. अमेरिका के Idaho एयर शो में बड़ा हादसा, हवा में टकराए दो अमेरिकी फाइटर जेट
  10. इजरायल हमले में मिलिट्री चीफ ढेर! रची थी 7 अक्टूबर के हमले की साजिश
  11. PM के नीदरलैंड दौरे से भारत की बढ़ी ताकत, क्यों अहम मानी जा रही यह दौरा?
  12. नीदरलैंड में पीएम मोदी ने किया भारतीय समुदाय को संबोधित, कहा- 'भारत आज दुनिया का तीसरा स्टार्टअप इकोसिस्टम...'
  13. राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा, कहा- अमेरिकी-नाइजीरियाई ऑपरेशन में ISIS के शीर्ष कमांडर...
  14. Russia की बढ़ी बेचैनी! ट्रंप-शी मुलाकात पर पुतिन करेंगे बड़ा मंथन
  15. शी जिनपिंग की टिप्पणी पर ट्रंप का जवाब, कहा- बाइडन काल में देश को भारी...

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने संकेत दिया है कि अमेरिका और ईरान के बीच संभावित अगले दौर की बातचीत पाकिस्तान में हो सकती है। अमेरिकी एक अखबार  के रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले एक-दो दिनों में इस दिशा में प्रगति देखने को मिल सकती है।

ट्रंप ने पाकिस्तान की सराहना की

रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्रंप ने पाकिस्तान (Pakistan) की भूमिका की सराहना की और विशेष रूप से वहां के सैन्य प्रमुख आसिम मुनीर (Asim Munir) की तारीफ की, उनका मानना है कि ऐसी संवेदनशील वार्ता किसी ऐसे देश में होनी चाहिए जो सीधे तौर पर क्षेत्रीय हालात से जुड़ा हो, ताकि बातचीत अधिक प्रभावी हो सके।

क्षेत्रीय शांति प्रक्रिया का केंद्र बनाना चाहता है पाकिस्तान

यह घटनाक्रम दर्शाता है कि पाकिस्तान एक बार फिर खुद को क्षेत्रीय शांति प्रक्रिया में मध्यस्थ के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहा है। इससे पहले भी पाकिस्तान ने कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों में संवाद की मेजबानी कर अपनी कूटनीतिक भूमिका को मजबूत करने का प्रयास किया है।

ट्रंप ने पत्रकार से बातचीत में कही ये बात

रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने पहले एक पत्रकार से बातचीत के बाद दोबारा संपर्क कर अपडेट दिया, उन्होंने संकेत दिया कि हालात तेजी से बदल रहे हैं और निकट भविष्य में कोई बड़ा घटनाक्रम हो सकता है। इस दौरान उन्होंने आसिम मुनीर के नेतृत्व की सराहना दोहराई और कहा कि वहां सकारात्मक प्रयास हो रहे हैं।

 

Written By Toshi Shah

 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in