दिल्ली, अहमदाबाद और लखनऊ में था हमले का प्लान, ATS ने ISIS से जुड़े डॉक्टर को किया गिरफ्तार

गुजरात ATS द्वारा गिरफ्तार किए गए एक डॉक्टर द्वारा रिसिन नाम का अत्यधिक जहरीला रसायन तैयार किया जा रहा था।

10 November 2025

और पढ़े

  1. गोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट, 25 लोगों की मौत, जानें पूरी घटना
  2. भारत की GDP 8% से पार, दुनिया की दर सिर्फ 3% : PM मोदी
  3. AAP विधायक को पड़ा जूता: गुजरात के जामनगर की AAP रैली में हंगामा, BJP-कांग्रेस पर भड़के केजरीवाल
  4. पुतिन डिनर पर थरूर ने की तारीफ, कांग्रेस की नाराजगी; एक ही शाम पर दो अलग सुर
  5. IRCTC स्कैम: राबड़ी देवी की केस ट्रांसफर याचिका पर अब 9 दिसंबर को होगी सुनवाई, जज पर पक्षपात का आरोप
  6. नीता अंबानी का स्वदेश सेलिब्रेशन: देशभर के कारीगरों को मिला सम्मान, सितारों ने सजाई शाम
  7. 7,500 रुपये से 18,000 के बीच... इंडिगो संकट के बीच केंद्र ने तय की हवाई किराए की सीमा
  8. सरकार का सख्त एक्शन : इंडिगो को रविवार रात 8 बजे तक सभी यात्रियों का रिफंड लौटाने का आदेश
  9. हुमायूं कबीर ने रखी 'बाबरी मस्जिद' जैसे ढांचे की नींव, सर पर ईंट लेकर पहुंचे समर्थक
  10. डॉ. भीमराव आंबेडकर 70वीं पुण्यतिथि, देशभर में श्रद्धांजलि और कार्यक्रम, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने संसद में अर्पित की पुष्पांजलि
  11. उत्तर भारत में ठंड की मार, दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में शीतलहर जारी
  12. इंडिगो एयरलाइन संकट: पांच दिनों में इंडिगो की 2000 से अधिक उड़ान रद्द, अहमदाबाद और तिरुवनंतपुरम में फ्लाइटें निरस्त
  13. अयोध्या में हाई अलर्ट और मथुरा में बढ़ाई गई सुरक्षा, दोनों शहर छावनी में तब्दील, बाबरी मस्जिद विध्वंस के 33 साल हुए पूरे
  14. इंडिगो संकट के बीच रेलवे की बड़ी पहल, कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच और स्पेशल ट्रेनें भी की गई शुरू
  15. भारत-रूस डिप्लोमेसी की शाम खत्म: राष्ट्रपति भवन से डिनर के बाद पुतिन मॉस्को के लिए रवाना

गुजरात ATS ने हाल ही में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया। गुजरात ATS द्वारा गिरफ्तार किए गए एक डॉक्टर द्वारा रिसिन नाम का अत्यधिक जहरीला रसायन तैयार किया जा रहा था। अधिकारियों ने खुलासा किया है कि डॉक्टर ने इस साजिश को अंजाम देने के लिए तीन शहरों के भीड़भाड़ वाले खाद्य बाजारों का सर्वेक्षण किया था।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार डॉक्टर ने पिछले छह महीने में दिल्ली की आजादपुर मंडी, अहमदाबाद की नरोदा फल मंडी और लखनऊ स्थित आरएसएस कार्यालय के बारे में पता लगाया था। पुलिस का मानना है कि ज्यादा भीड़ वाले इलाके होने के कारण इन इलाकों को संभावित निशाना माना जा रहा था।

7 नवंबर को हुआ था गिरफ्तार

हैदराबाद निवासी 35 वर्षीय अहमद मोहियुद्दीन सैयद नामक डॉक्टर काफी समय से अरंडी के बीज से निकाले जाने वाले प्रोटीन, राइसिन को बड़े पैमाने रक हथियार के रूप में इस्तेमाल करके के तरीके ढूंढ रहा था। गुजरात ATS द्वारा उसे 7 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।

गुजरात ATS ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "एक बड़े आतंकवादी हमले को अंजाम देने के लिए, अहमद मोहियुद्दीन सैयद 'रयज़िन' (रिकिन) नामक एक अत्यधिक घातक जहर तैयार कर रहा था। इस उद्देश्य के लिए, उसने पहले ही आवश्यक शोध शुरू कर दिया था, उपकरण, कच्चा माल खरीद लिया था और इसकी तैयारी के लिए आवश्यक प्रारंभिक रासायनिक प्रसंस्करण शुरू कर दिया था।"

ISIS की क्षेत्रीय शाखा का सदस्य

गुप्त सूचना के आधार पर एटीएस टीम ने गांधीनगर के अडालज के पास सैयद को दो ग्लॉक पिस्तौल, एक बेरेटा पिस्तौल, 30 जिंदा कारतूस और चार लीटर अरंडी के तेल के साथ गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि सैयद के पास चीन से एमबीबीएस की डिग्री है और वह आईएसआईएस की क्षेत्रीय शाखा इस्लामिक स्टेट - खुरासान प्रांत (आईएसकेपी) के सदस्य अबू खादिम के संपर्क में था।

इंसान की जान ले सकती छोटी सी मात्रा

रिसिन एक प्रोटीन है, जो जहर अरंडी के बीजों (कैस्टर बीन्स) से बनता है। ये पौधा दुनिया भर में उगाया जाता है, खासकर तेल निकालने के लिए। अरंडी का तेल कई तरीकों से इस्तमाल किया जाता है, लेकिन बीजों में रिसिन नाम का जहर भी छिपा होता है। ये इतना ताकतवर है कि इसे जैविक हथियार माना जाता है।

कुल तीन आतंकी गिरफ्तार

बता दें कि गुजरात एटीएस ने 10 नवंबर को घोषणा की कि उत्तर प्रदेश के दो और हैदराबाद के एक व्यक्ति को केंद्रीय एजेंसियों के साथ एक संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि वे आईएसआईएस से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा थे, जिसके कई स्लीपर सेल विभिन्न राज्यों में सक्रिय थे। जिसके बाद अहमद मोहियुद्दीन सैयद को गिरफ्तार किया गया।

एटीएस द्वारा उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किए गए दो अन्य आतंकवादी आजाद सुलेमान शेख (20) और मोहम्मद सुहैल मोहम्मद सलीम (23) हैं।

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in