भारतीय स्टेट बैंक में नहीं होगी हड़ताल, ईद से पहले ग्राहकों को बड़ी राहत

देशभर में भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों की हड़ताल अब टाल दी गई है। बताया जा रहा यह फैसला बैंक प्रबंधन और कर्मचारी संघों के बीच मुंबई में बातचीत के बाद लिया गया।

14 घंटे पहले

और पढ़े

  1. इस महीने से महंगी होंगी Maruti की कारें, Dzire-Ertiga समेत कई मॉडल्स के बढ़ेंगे दाम
  2. कार में सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी... जानिए नियम
  3. मेलोडी टॉफी के वायरल वीडियो ने शेयर बाजार में मचाई हलचल, निवेशकों से हुई बड़ी गलती
  4. नई Kia Sonet जल्द देगी दस्तक, दमदार लुक और हाईटेक फीचर्स से मचाएगी धमाल
  5. पहले से ज्यादा पावरफुल होगी नई Toyota Fortuner Hybrid, जानिए क्या होगा खास
  6. क्या ChatGPT आपकी प्राइवेट बातें Google और Meta को भेज रहा है? OpenAI पर बड़ा आरोप!
  7. स्टीयरिंग घुमाते ही आती है कट-कट की आवाज? भूलकर भी न करें नजरअंदाज
  8. फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ सकता है भारी, इतने हजार तक चालान और गाड़ी जब्त होने का खतरा!
  9. इन जगहों पर भूलकर भी न करें कार पार्किंग... वरना हो सकता है भारी नुकसान
  10. पीएम मोदी की अपील का बड़ा असर! सोना-चांदी हुआ महंगा, सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की
  11. सोने और चांदी की कीमतों में हुआ भारी इजाफा, जानें आज के लेटेस्ट रेट
  12. Skoda Slavia नए अवतार में होगी लॉन्च, टेस्टिंग के दौरान दिखी झलक
  13. डबल महंगाई का झटका! साबुन,बिस्कुट से लेकर राशन तक सब होगा महंगा
  14. Tata Motors ने लॉन्च की सबसे सस्ती पैनोरमिक सनरूफ वाली Tata Nexon, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
  15. Tata Curvv EV ने मारी बाजी, जानिए कौन सी इलेक्ट्रिक SUV कितनी देर में होती है चार्ज

देशभर में भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों की हड़ताल अब टाल दी गई है। बताया जा रहा यह फैसला बैंक प्रबंधन और कर्मचारी संघों के बीच मुंबई में बातचीत के बाद लिया गया। दोनों पक्षों के बीच कई अहम मुद्दों पर प्रगति होने के संकेत मिले,जिस वजह से हड़ताल रोकने में सहमित बनी। SBI बैंक के कर्मचारियों द्वारा पूरे देश में 25-26 मई को हड़ताल होना था, जिसे अब टाल दिया है।

सेवाएं रहेंगी चालू

अब हड़ताल टलने का बाद SBI ने स्पष्ट किया है कि 25 और 26 मई को सभी शाखाएं सामान्य रूप से खुली रहेंगी। सभी ग्राहकों को सूचित किया कि बैंकिंग सेवाओं पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा। बता दें, पहले ऐसा कहा जा रहा था कि हड़ताल से लगातार कई दिनों तक बैंकिंग संचालन प्रभावित हो सकता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

कर्मचारियों की ये प्रमुख मांगें

भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों ने 16 मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया था। इनमें पर्याप्त भर्ती, आउटसोर्सिंग पर रोक, करियर प्रगति योजनाओं में सुधार, चिकित्सा प्रतिपूर्ति में वृद्धि और HRMS से जुड़े मुद्दों का समाधान शामिल था। इसके साथ ही क्लर्कों की भर्ती में कमी,बढ़ते कार्यभार और पेंशन संबंधी समस्याओं को लेकर भी नाराजगी जताई गई थी।

बातचीत में हुई प्रगति

SBI स्टाफ एसोसिएशन बंगाल सर्किल के सचिव सुदीप दत्ता का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन के साथ बैठक हुई है और कई मांगों पर सहमति बनी है। तो वहीं दूसरी तरफ महासंघ के महासचिव एल. चंद्रशेखर ने कहा कि चर्चाओं में प्रगति के कारण हड़ताल को स्थगित किया गया है।

ग्राहकों और बैंकिंग सिस्टम को बड़ी राहत

वहीं इस फैसले से करोड़ों ग्राहकों को बड़ी राहत मिली। क्योंकि हड़ताल के चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती थीं। क्योंकि शनिवार, रविवार और ईद-उल-अजहा की छुट्टियों को देखते हुए लगातार बैंकिंग बाधित होने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

 

Written By: Geeta Sharma

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in