
आजकल मोबाइल और लैपटॉप हमारी जिंदगी के अहम हिस्सा बनता जा रहा है। ऑफिस का काम हो,ऑनलाइन पढ़ाई या फिर सोशल मीडिया का इस्तेमाल हो स्क्रीन से दूरी लगभग नामुमकिन हो गई है। हालांकि लगातार स्क्रीन देखने का असर हमारी आंखों पर पड़ता है। आंखों में जलन,पानी आना और सिरदर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं। लेकिन क्या आप जानते है आपके आपके फोन और लैपटॉप में पहले से ही ऐसी कुछ सेटिंग्स मौजूद होती हैं जो आंखों पर पड़ने वाले दबाव को कम कर सकती हैं। जिसके बारें कुछ ही लोग जानते है। आइए जानते है उन्हीं सेटिंग्स के बारे में।
नाइट मोड या नाइट मोड ऑन करें
सबसे पहले अपने फोन या लैपटॉप में मौजूद नाइट मोड, ब्लू लाइट फिल्टर या आई कम्फर्ट मोड को ऑन करें। यह फीचर स्क्रीन की तेज नीली रोशनी को कम करके उसे हल्का गर्म रंग देता है, जिससे आंखों पर कम असर पड़ता है। एंड्रॉयड फोन में यह सेटिंग डिसप्ले सेक्शन में मिल जाती है,जबकि Windows लैपटॉप में इसे Night Light के नाम से जाना जाता है। आप चाहें तो इसे शाम के समय ऑटोमैटिक ऑन होने के लिए भी सेट कर सकते हैं।
स्क्रीन की ब्राइटनेस हमेशा कम रखें
इसके अलावा स्क्रीन की ब्राइटनेस को हमेशा सही स्तर पर रखना भी जरूरी है। कई लोग दिन और रात दोनों समय एक जैसी ब्राइटनेस पर फोन इस्तेमाल करते हैं, जिससे आंखों को लगातार एडजस्ट करना पड़ता है। इसलिए Adaptive Brightness या Auto Brightness फीचर ऑन रखें। यह आसपास की रोशनी के हिसाब से स्क्रीन की चमक अपने आप कम या ज्यादा कर देता है, जिससे आंखों को आराम मिलता है और बैटरी की भी बचत होती है।
मोबाइल में 20 फीट दूर किसी चीज को देखें
सिर्फ सेटिंग्स बदलना ही काफी नहीं है। एक्सपर्ट्स 20-20-20 नियम अपनाने की सलाह देते हैं। यानी हर 20 मिनट बाद 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर किसी चीज को देखें। साथ ही अंधेरे कमरे में फोन इस्तेमाल करने से बचें और स्क्रीन को आंखों से बहुत करीब न रखें। अगर आंखों में लगातार जलन या दर्द बना रहे तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। छोटी-छोटी सावधानियां आपकी आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकती हैं।
Written By: Geeta Sharma








.jpg)






