UP Cabinet Expansion: रविवार का दिन उत्तर प्रदेश के राजनीति के लिए बेहद अहम रहा। आज योगी कैबिनेट का विस्तार हुआ है। 6 नए मंत्रियों ने शपथ ली है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम लखनऊ में जन भवन में आयोजित किया गया। इस समारोह में भूपेंद्र सिंह चौधरी और मनोज पांडे कैबिनेट मंत्री बने।
#WATCH | लखनऊ: भाजपा विधायक भूपेंद्र सिंह चौधरी ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/s2zqt7KbTE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026
तो वहीं अजीत सिंह पाल और सोमेंद्र तोमर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बने। इसके साथ ही अलावा कृष्णा पासवान, हंसराज विश्वकर्मा ने भी राज्य मंत्री पद की शपथ ली। अब शपथ ग्रहण समारोह पूरा होने के साथ योगी मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 60 हो गई है। यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दोनों विधायकों को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई। अजीत पाल,सोमेन्द्र तोमर ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ ली। बता दें, अभी तक ये दोनों योगी मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री थे।
योगी कैबिनेट में 4 नेता बनें राज्य मंत्री
कृष्णा पासवान,कैलाश सिंह राजपूत,सुरेंद्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हुए। बता दें, सीएम योगी ने शनिवार शाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से लखनऊ स्थित 'जन भवन' में शिष्टाचार भेंट की थी।
मा. राज्यपाल श्रीमती @anandibenpatel जी से आज जनभवन, लखनऊ में मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज ने शिष्टाचार भेंट की। pic.twitter.com/z2TXehAIUC
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) May 9, 2026
सीएम ने राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें श्री लालचंद राम द्वारा लिखित पुस्तक "भारतीय ज्ञान परंपरा अवधारणा" भेंट की। इस मुलाकात के बाद भी राज्य में मंत्रिपरिषद विस्तार की खबर पक्की हो गई थी।
6 नए मंत्रियों के शपथ के साथ योगी कैबिनेट में होंगे 60 मंत्री
यूपी की 403 सदस्यीय सीएम योगी के विधानसभा में 60 मंत्री हो सकते हैं। अब 6 नए मंत्रियों के शपथ लेने के साथ ही यह संख्या पूरी हो चुकी है। 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंत्रिपरिषद विस्तार को राजनीतिक कदम माना जा रहा है। वहीं 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए आदित्यनाथ सरकार के विस्तार को लेकर एक वरिष्ठ मंत्री ने बताया, मुझे लगता है कि इसकी पहले से ही बहुत उम्मीद की जा रही है। और यह प्रक्रिया पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में मार्च में हुए इसी तरह के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद हो रही है। जहां उत्तर प्रदेश की तरह ही 2027 में चुनाव होने वाले हैं।
Written By: Geeta Sharma